Godavari Steel Plant Accident: क्या थी असली वजह और बाकी संयंत्रों को क्या सीख लेनी चाहिए?
– DIGITAL BHILAI NEWS –
– 27 – सितम्बर – 2025 – (Godavari Steel Plant Accident)
- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित Godavari Power and Ispat Ltd (GPIL) प्लांट में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ।
- फैक्ट्री के निर्माणाधीन हिस्से में गर्म स्लैग और संरचना गिरने से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
- सभी घायलों को रायपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
- इस दुर्घटना ने न सिर्फ प्लांट प्रबंधन बल्कि पूरे स्टील इंडस्ट्री के सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- आइये जानते है हादसे की मुख्य वजह और मृतकों और घायलों में कौन शामिल थे?
मृतक और घायल मजदूरों की सूची
👉मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में जी.एल. प्रसन्ना कुमार, कलिगोटला प्रसन्ना कुमार, घनश्याम घोमारे, निराकर मलिक, तुलसीराम भट्ट और नारायण साहू शामिल हैं।
👉घायलों में जीएम ए. चक्रधर राव, तकनीशियन दीपेन्द्र महतो और चंद्र प्रकाश पटेल जैसे वरिष्ठ कर्मचारी भी शामिल हैं।

हादसे की असली वजह क्या रही?
👉प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बिलेट यूनिट के निर्माणाधीन हिस्से में स्लैग (धातु का जमाव) और छत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया।
👉उस समय दर्जनभर से अधिक मजदूर अंदर काम कर रहे थे।
प्रमुख कारण माने जा रहे हैं:
- स्लैग हटाने की प्रक्रिया में लापरवाही और पुरानी तकनीक का इस्तेमाल।
- निर्माणाधीन हिस्से की मजबूती की समय-समय पर जांच न होना।
- सेफ्टी ऑडिट और आपातकालीन निकासी व्यवस्था का अभाव।

Industrial Safety पर गंभीर सवाल: –
👉भारत के कई बड़े स्टील संयंत्रों में स्लैग हटाने की प्रक्रिया को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
👉अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रक्रिया में High-Pressure Water Jet, Robotic System और Vibration Sensors का उपयोग किया जाता है।
👉 लेकिन ज्यादातर भारतीय प्लांट अब भी मैनुअल या अर्ध-स्वचालित प्रक्रिया पर निर्भर हैं, जो हादसों का बड़ा कारण बनती है।
मजदूरों और यूनियनों का गुस्सा
👉हादसे के बाद अगली पाली में पहुंचे मजदूरों ने गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और नारेबाजी की। मजदूर संगठनों ने मांग की है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाए।
मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज की सर्वोत्तम व्यवस्था की जाए और हादसे की उच्च-स्तरीय जांच कराई जाए। सरकार ने मृतकों के परिजनों को संवेदना जताई है और राहत पैकेज की घोषणा पर विचार कर रही है।

इस हादसे से बाकी संयंत्रों को क्या सीख लेनी चाहिए?
यह हादसा हमें याद दिलाता है कि Industrial Safety को लेकर कोई भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। भविष्य के लिए कुछ प्रमुख बिंदु:
- Regular Structural Health Monitoring: निर्माणाधीन हिस्सों की समय-समय पर लोड टेस्टिंग और इंजीनियरिंग निरीक्षण।
- Use of Modern Technology: स्लैग हटाने में Robotic Systems और High-Tech उपकरणों का इस्तेमाल।
- Safety Training: मजदूरों और तकनीशियनों को नियमित Disaster Management और Safety Training।
- Emergency Preparedness: फैक्ट्री परिसर में Fire Brigade, Ambulance और Rescue Team की स्थायी उपलब्धता।
- Third Party Safety Audit: हर 6 महीने में Independent Agencies द्वारा सेफ्टी जांच।
Godavari Steel Plant Accident केवल एक फैक्ट्री तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे स्टील इंडस्ट्री के लिए चेतावनी है। उत्पादन बढ़ाने की होड़ में अगर सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की अनदेखी होती रही, तो इस तरह की त्रासदियाँ बार-बार दोहराई जाएंगी। ज़रूरत है कि सरकार, उद्योग और यूनियन मिलकर ऐसे ठोस कदम उठाएं, जिससे मजदूरों की जान की कीमत पर उद्योग का विस्तार न हो।
अगली खबर पढ़े : – Coal India में Jackpot Bonus के साथ सब ओर हरियाली, इधर SAIL Employees बोले – कब दिखेगी Steel Ministry की मेहरबानी?
ये खबर भी पढ़े : – रावघाट माइंस में ST कर्मचारियों की आवाज़ बुलंद: BSP शेड्यूल्ड ट्राइब एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन ने किया संगठन का विस्तार

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Blaze-4 is legit, been playing there for a while now. Good selection of games and fast payouts. Check it out! blaze-4