दीपावली पर FSNL श्रमिकों को मिला दोहरा तोहफ़ा | Konoike Group Japan के टेकओवर के बाद पहली बड़ी उपलब्धि
– DIGITAL BHILAI NEWS – (FSNL BONUS NEWS)
- भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत Ferro Scrap Nigam Limited (FSNL) के श्रमिकों के लिए इस बार की दीपावली एक ऐतिहासिक खुशी लेकर आई है।
- Konoike Group, Japan द्वारा FSNL का अधिग्रहण (Takeover) होने के बाद पहली बार श्रमिकों को BSP Workers Union के प्रयास से दोहरा तोहफ़ा मिला है —
- यह उपलब्धि नए जापानी प्रबंधन और यूनियन के बीच मजबूत संवाद, विश्वास और पारदर्शिता का नतीजा है, जिसने श्रमिकों के चेहरों पर सच्ची दीपावली की रौनक लौटा दी है।
- आइए विस्तार से जानते है इन खास उपलब्धियों को👇

पहला तोहफ़ा – एक माह का BONUS वेतन
👉दीपावली से पूर्व हुए समझौते में तय हुआ कि प्रत्येक FSNL श्रमिक को एक माह के वेतन के बराबर बोनस भुगतान दिया जाएगा।
👉यह फैसला BSP Workers Unionऔर जापानी प्रबंधन के बीचरचनात्मक वार्ता के बाद हुआ।
👉इस घोषणा के साथ ही FSNL प्लांट परिसर में जश्न का माहौल बन गया —कर्मचारियों ने मिठाइयाँ बाँटीं, एक-दूसरे को बधाई दी और इस जीत को “यूनिटी की जीत” बताया।
👉यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि बोनस भुगतान दीपावली से पहले किया जाएगा, ताकि हर श्रमिक अपने परिवार के साथ खुशहाली का पर्व मना सके।
दूसरा तोहफ़ा – अप्रैल 2025 से ₹4100 मासिक वेतन वृद्धि
👉BSP Workers Union ने प्रबंधन के साथ हुए Annual Wage Agreement (AWA) में श्रमिकों के हित को सर्वोपरि रखते हुए – अप्रैल 2025 से ₹4100 प्रति माह वेतन वृद्धि सुनिश्चित की है।
👉यह फैसला FSNL के श्रमिकों के लिए एक बड़ा आर्थिक राहत पैकेज साबित होगा।
👉नए जापानी प्रबंधन ने भी इस समझौते को स्वागतयोग्य बताते हुए कहा कि यह कंपनी और कर्मचारियों दोनों के लिए “सहयोग और विकास की नई शुरुआत” है। यह न केवल श्रमिकों के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि नए प्रबंधन के साथ यूनियन के मजबूत संवाद और विश्वास का परिणाम भी है।
यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता का बयान:-
BSP Workers Union के अध्यक्ष श्री उज्जवल दत्ता ने कहा —
“यह सफलता श्रमिकों की एकता और विश्वास का परिणाम है। हमने हमेशा कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज उठाई है। यह बोनस और वेतन वृद्धि सिर्फ एक समझौता नहीं, बल्कि श्रमिकों की मेहनत की पहचान है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक कर्मचारी को उसका हक मिले और वह गर्व के साथ अपने कार्यस्थल पर योगदान दे”

सभा में उत्सव जैसा माहौल
इस उपलब्धि पर श्रमिकों ने यूनियन पदाधिकारियों के साथ एक उत्साहपूर्ण सभा का आयोजन किया। FSNL परिसर में हुई इस सभा में उत्साह का माहौल देखने लायक था।
👉सभा में BSP Workers Union के वरिष्ठ पदाधिकारी — मोहम्मद ईशा, एस. रहमान, अमित बर्मन (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राजकुमार सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), प्रदीप सिंह, संदीप सिंह, और धनंजय गिरि सहित सैकड़ों श्रमिक शामिल हुए।
👉सभी ने इस उपलब्धि को “Konoike Group, Japan के अधिग्रहण के बाद FSNL का पहला ऐतिहासिक बोनस समझौता” बताया। सभा के दौरान पूरे परिसर में “BSP Workers Union ज़िंदाबाद” के नारे गूंज उठे।
निष्कर्ष – जापानी प्रबंधन और भारतीय श्रमिकों के बीच भरोसे की नई शुरुआत
👉FSNL में बोनस और वेतनवृद्धि का यह समझौता केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और संस्थागत परिवर्तन की शुरुआत भी है।
👉जहाँ एक ओर Konoike Group, Japan ने भारतीय श्रमिकों के समर्पण को सराहा, वहीं BSP Workers Union ने यह साबित किया कि संवाद और एकता से हर कठिनाई को अवसर में बदला जा सकता है।
👉दीपावली से पहले मिला यह दोहरा तोहफ़ा FSNL कर्मचारियों के जीवन में खुशियों और नई उम्मीदों की रोशनी बनकर आया है।
ये खबर भी पढ़े : – बड़ी धोखाधड़ी ❗BSL के CRM-3 कर्मचारी के नाम पर 10 लाख का फर्जी लोन!
अगली खबर पढ़े : – SAIL NPS में दोहरा खेल? क्यों नहीं मिल रहा कर्मचारियों को पूरा 9% पेंशन योगदान | जानिए SAIL की Profit-Linked Pension पॉलिसी का सच
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Mgamebet07… never heard of ’em! But hey, gotta stay open-minded, right? Could be a hidden gem. I’ll have a peek, report back if I find anything worthwhile. mgamebet07