दुर्गा पूजा 2025: दुर्ग कलेक्टर ने समितियों को जारी की सख्त एडवाइजरी , जानें ये बड़े निर्देश
– DIGITAL BHILAI NEWS –
21 – SEPTEMBER – 2025 – (Durga Puja 2025)
- भिलाई-दुर्ग में इस साल दुर्गा पूजा (Durga Puja 2025) को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कलेक्टर ऑफिस में विशेष बैठक आयोजित की गई।
- इस बैठक में ADM दुर्ग, भिलाई SDM, दुर्ग SDM, CSP साहब सुखनंदन राठौर, निगम अधिकारी अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही शहर की सभी दुर्गा समितियों के लोग भी बैठक में शामिल हुए।
- बैठक में प्रशासन ने साफ कहा कि दुर्गा उत्सव भव्य और सुरक्षित होना चाहिए। इसके लिए कुछ प्रमुख सख्त निर्देश (Advisory) सभी समितियों को जारी किए गए।
- आइए जानते है विस्तार से इन निर्देशों को 👇
ये खबर भी पढ़ें 👉 दुर्गा प्रतिमाओं में पारंपरिक स्वरूप से छेड़छाड़ पर हिंदू युवा मंच की सख्त चेतावनी – समितियों को 5 बड़े निर्देश, नवरात्रि पर सख्त निगरानी
एडवाइजरी के मुख्य बिंदु
1. मूर्ति और पंडाल की सुरक्षा
👉सभी पंडाल वॉटरप्रूफ होने चाहिए।
👉इलेक्ट्रिशियन से प्रॉपर वायरिंग चेक करवाना अनिवार्य।
👉बारिश या शॉर्ट सर्किट से किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसका विशेष ध्यान।
👉मूर्ति का स्वरूप इस तरह न हो की किसी की भावना आहत हो।

2. वॉलेंटियर्स की नियुक्ति
👉हर पंडाल में 24 घंटे वॉलेंटियर्स मौजूद रहें। खास कर जहां दुर्गा माता विराजे है वहां जरूर…
👉फायर एक्सटिंग्यूशर का इंतजाम जरूरी।
👉सभी वॉलेंटियर्स को ID कार्ड जारी करना जरूरी (और यदि उन्हें ड्रेस कोड में रखा जाएं तो यह और अच्छा होगा👍)
3. CCTV और सुरक्षा
👉सभी बड़े पंडालों में CCTV कैमरे लगाना जरूरी।
👉महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता होगी।
4. DJ और साउंड सिस्टम पर रोक
👉माननीय हाई कोर्ट के आदेशानुसार DJ पूरी तरह बैन रहेगा।
👉धुमाल, गढ़वा बाजा, बैंड पारंपरिक वाद्ययंत्र की अनुमति है, लेकिन साउंड लिमिट के भीतर। धुमाल में भी बड़े DJ-जैसे सेटअप पर रोक।
👉चुंगे और लाउड साउंड सिर्फ पंडाल परिसर तक सीमित रहेंगे। और एक तय सीमा के बाद चुंगो की आवाज आस पास के रहवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बंद किया जाएं।
👉परीक्षा के चलते आस-पास के रहवासियों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
👉विसर्जन या गरबा में DJ का प्रयोग करने पर समिति जिम्मेदार होगी।
5. गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
👉गरबा रात 10 बजे तक ही आयोजित किया जा सकेगा।
👉फूहड़, फिल्मी और आपत्तिजनक गाने पूरी तरह प्रतिबंधित।
👉वेशभूषा ऐसी होनी चाहिए जिससे किसी को आपत्ति न हो।
6. अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
👉🚗 पार्किंग व्यवस्था :- पंडाल समिति खुद अलग से पार्किंग स्थल तय करेगी।
👉सड़क पर पार्किंग नहीं होगी।
👉पार्किंग शुल्क लेना पूरी तरह प्रतिबंधित है। (सड़क से हट कर किए प्रावधानों में भी पार्किंग शुल्क नहीं लेना है
👉किसी भी अप्रिय स्थिति में समिति को पुलिस-प्रशासन से तत्काल संपर्क करना होगा।
नगर निगम के तरफ से निर्देश :-
👉पंडालों के खम्बो को गड़ाते वक्त पानी की पाइप लाइन डैमेज न हो इसका ध्यान रखे।
👉प्रसादी वितरण और भंडारे के समय इस्तेमाल किये हुए पत्तल दोने कूड़ेदान में ही डाले जाये इसके लिए कूड़ेदान का इंतजाम आवश्यक है।
❗प्रशासन की चिंता क्यों ज़रूरी?
👉भिलाई-दुर्ग में हर साल हजारों लोग दुर्गा पंडालों में दर्शन करने पहुंचते हैं।
👉इस दौरान भीड़-भाड़, बिजली की अव्यवस्था, असुरक्षित डेकोरेशन और लाउड DJ-साउंड जैसी समस्याएं बार-बार सामने आती रही हैं।
👉पिछले साल भी कुछ जगहों पर शॉर्ट सर्किट और अव्यवस्थित भीड़ प्रबंधन की घटनाएं सामने आई थीं। इसी वजह से इस बार प्रशासन ने पहले से ही एडवाइजरी जारी कर दी है।
📝 लिखित वचनपत्र
CSP साहब ने बताया की सभी समितियों से थाने के माध्यम से लिखित वचनपत्र लिया जाएगा कि वे प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करेंगे।
विवाद और सवाल भी उठे
👉कुछ समिति प्रतिनिधियों ने सवाल उठाया कि राजनीतिक आयोजनों में DJ बजता है, लेकिन धार्मिक आयोजनों पर ही सख्ती क्यों?
👉प्रशासन ने जवाब दिया कि आगे से इस पर ध्यान रखा जाएगा और राजनीतिक आयोजनों पर भी नियम लागू होंगे।
👉समितियों ने अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाने की भी मांग रखी।
अगली खबर पढ़े 👉 BREAKING 🚨SAIL बोनस 2025 – आखिरी दौर में मैनेजमेंट ₹31,000 पर रुका, यूनियन 32,500 पर अड़ी; समझौता टुटा तो 29,500 खाते में डालने की धमकी
ये खबर भी पढ़े : – सेक्टर‑7 भिलाई में बनेगा ‘चार धाम’: दुर्गा पूजा 2025 का सबसे भव्य आकर्षण, 150 कलाकार कर रहे तैयारी – जानिए इस बार क्या होगा खास”
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

