DEAB AGM 2025: डिप्लोमा Engineers की ऐतिहासिक एकता — मतभेद मिटे, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

DIPLOMA ENGINEERS ASSOCIATION BHILAI STEEL PLANT

– DIGITAL BHILAI NEWS – (DEAB AGM 2025) –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के डिप्लोमा ENGINEERS (DEAB) की वार्षिक आम सभा (AGM) 16 नवंबर 2025 को सेक्टर-7 स्थित कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।
  • इस बैठक में 200 से अधिक डिप्लोमा इंजीनियरों की सक्रिय उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि संगठन के भीतर एकजुटता लगातार मजबूत हो रही है।
  • हाल ही में बने नए कार्यकारिणी दल का परिचय, वित्तीय विवरण और संघटन में उभरे मतभेदों के समाधान ने AGM को विशेष बना दिया।
  • आइये विस्तार से जानते है क्या रहा खास इस बैठक में 👇
DIPLOMA ENGINEERS ASSOCIATION BHILAI STEEL PLANT
DIPLOMA ENGINEERS MEET

बैठक की सुव्यवस्थित शुरुआत और पारदर्शी वित्तीय विवरण

👉कार्यक्रम की शुरुआत बेहद अनुशासित और सकारात्मक माहौल के साथ हुई। मंच संचालन की जिम्मेदारी श्री शिव शंकर तिवारी और संगठन सचिव अजय तमुरिया ने संभाली।

DIPLOMA ENGINEERS ASSOCIATION BHILAI
DEAB AGM 2025

👉दोनों ने बैठक को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के साथ-साथ सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए AGM के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

👉इसके बाद कोषाध्यक्ष श्री रमेश साहू ने संगठन की आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया।

Join WhatsApp

👉वित्तीय रिपोर्ट को ध्यानपूर्वक सुना गया और उपस्थित इंजीनियरों ने इसकी सराहना की, क्योंकि यह संगठन के भीतर मजबूत विश्वास एवं अनुशासन का प्रतीक है।


वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति और नए कार्यकारिणी का परिचय

👉इस AGM का आकर्षण रहा—नवगठित कार्यकारिणी का औपचारिक परिचय। पिछले कुछ समय से संगठन के भीतर नई कार्यकारिणी बनने के बाद कुछ मतभेदों के बाद इस्तीफों की बातें सामने आई थीं, जिसे डिजिटल भिलाई न्यूज़ ने प्रकाशित किया था।

DEAB AGM 2025
DEAB NEW WORKING COMMITTE

👉आज की बैठक ने उन सभी मुद्दों को परिपक्वता, संवाद और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सुलझा लिया गया। 

👉बैठक में मौजूद वरिष्ठ सदस्य, पूर्व पदाधिकारी और वर्तमान नेतृत्व ने आपसी समझदारी और सहयोग की भावना व्यक्त करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि संगठन की मजबूती उसकी एकता पर टिकी है।

👉 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पूर्व महासचिव श्री पियूष कांत दास, पूर्व पदाधिकारी श्री सत्यवान नायक, श्री नरेंद्र Rao और वर्तमान अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा। 

ANNUAL GENERAL MEETING DEAB
DEAB BHILAI STEEL PLANT

उपलब्धियों का सम्मान और संगठन की शक्ति के रूप में एकता

👉इतने वर्षों में डिप्लोमा इंजीनियरों ने जो भी उपलब्धियाँ हासिल की हैं, उनका मूल स्रोत हमेशा संगठन की एकता रहा है।

👉इस मंच से सभी डिप्लोमा इंजीनियरों ने युवा उम्र में अधिकारी वर्ग तक पदोन्नति प्राप्त करने को अपना लक्ष्य बनाया।

👉 उनका मानना है आगे चल कर वे अपने तकनीकी कौशल से उत्पादन और संचालन में निर्णायक भूमिका निभाएंगे –  इसके लिए DEAB की सामूहिक शक्ति और अनुशासित संघर्ष महत्वपूर्ण है।

👉AGM में यह संदेश और भी स्पष्ट रूप में उभरकर आया कि आने वाले वर्षों में भी यही एकता संगठन के संघर्षों और उपलब्धियों की आधारशिला होगी।


अध्यक्ष राजेश शर्मा का प्रेरक संबोधन

👉वर्तमान DEAB अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में सभी इंजीनियरों को एकजुट रहने का संदेश दिया।

👉उन्होंने कहा कि जो भी उपलब्धियाँ आज संगठन के सामने हैं, वे किसी एक व्यक्ति का योगदान नहीं, बल्कि सबकी सामूहिक मेहनत का परिणाम हैं।

👉उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि भविष्य में हमें अपने तकनीकी कौशल, अनुशासन और समर्पण को और मजबूत करना होगा ताकि संयंत्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सके।

👉उनका यह संदेश AGM का सबसे प्रेरक हिस्सा साबित हुआ जिसने हर इंजीनियर के भीतर गर्व, जिम्मेदारी और ऊर्जा का भाव जगाया।


AGM 2025 का सकारात्मक निष्कर्ष — नई उम्मीदों की शुरुआत

AGM के अंत में जो माहौल बना, वह बेहद सकारात्मक था। पुराने मतभेद समाप्त हुए, नए लक्ष्य तय किए गए, नेतृत्व मजबूत हुआ और डिप्लोमा इंजीनियरों ने आगे आने वाले कार्यों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। यह AGM सिर्फ एक वार्षिक बैठक नहीं थी—यह संगठन के भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक अवसर था। आज की बैठक ने यह साबित कर दिया कि जब संगठन में पारदर्शिता हो, जब संवाद हो, जब वरिष्ठ और युवा हाथ में हाथ मिलाकर चलें—तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। डिप्लोमा इंजीनियरों का यह सामूहिक संकल्प भिलाई इस्पात संयंत्र के विकास में निश्चय ही नई गति और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।


अगली खबर पढ़े : – RINL का बड़ा निर्णय: नवंबर से Production-Linked Salary लागू, क्यों PSU को उठाना पड़ा ऐसा कदम?


REPORT : DIGITAL BHILAI NEWS 

One thought on “DEAB AGM 2025: डिप्लोमा Engineers की ऐतिहासिक एकता — मतभेद मिटे, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *