Advertisement
Valentine Special Advertisement Digital Bhilai

“सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया” में डायरेक्टर ऑपरेशंस का हुआ चयन — SAIL के इस अफसर ने मारी बाज़ी! जानिए कौन हैं ये 👇

SAIL CMD INTERVIEW

Digital Bhilai News – नई दिल्ली, 8 अगस्त 2025

  • भारत सरकार के लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) की बैठक में Cement Corporation of India Limited (CCI) के लिए डायरेक्टर (ऑपरेशंस) के अहम पद का चयन हुआ है।
  • और इस रेस में जीत हासिल की है- SAIL के सेलम स्टील प्लांट के CGM (WORKS), “श्री बालासुगुमार डैनियल” ने!

भारत सरकार के लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने सुबह 11:30 बजे आयोजित चयन बैठक में इस पद के लिए 9 वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया।


ये भी पढ़ें 👉🏻 Painful Truth – पसीने से बने Steel का हक़ लिए बिना 29,632 रिटायर्ड, बाकी चुप? 🤫

Join WhatsApp

इंटरव्यू में शामिल 9 अधिकारी:

1. श्री विवेक कुमार – Executive Director, CCI Corporate Office, नई दिल्ली, Cement Corporation of India Limited

2. श्री प्रदीप रावत – General Manager, Brahmaputra Crackers & Polymer Limited

3. श्री बालासुगुमार डैनियल – Chief General Manager (Works), Steel Authority of India Limited (SAIL)

4. श्री बिनोद कुमार गुप्ता – Executive Director (Mining), Hindustan Copper Limited

5. श्री अमित कुमार वर्मा – General Manager (Operations & Projects), Sagarmala Finance Corporation Limited

6. श्री पुनीत अग्रवाल – General Manager (Business Planning), Steel Authority of India Limited (SAIL)

7. डॉ. एनी वराह वेंकट गोपाल कृष्ण – Deputy General Manager (Mechanical, Blast Furnace Operations), Rashtriya Ispat Nigam Limited (RINL)

8. श्री ममिडी प्रभाकर – Deputy General Manager, Rashtriya Ispat Nigam Limited (RINL)

9. श्री बिष्णवांत सिंह – Deputy General Manager, Rashtriya Ispat Nigam Limited (RINL)

Cement corporation of India


ये भी पढ़ें 👉🏻 “SRU-Bokaro” का सराहनीय कदम: ठेका श्रमिकों के बच्चों को भी मिलेगा मंच, “15-अगस्त” को होगा सम्मान समारोह


SAIL से CCI तक – एक नई यात्रा

श्री डैनियल वर्तमान में SAIL के सेलम स्टील प्लांट में चीफ जनरल मैनेजर (वर्क्स) के पद पर कार्यरत हैं। बड़े औद्योगिक संचालन, उत्पादन प्रबंधन और प्रोजेक्ट एक्सीक्यूशन में उनका अनुभव अब CCI के ऑपरेशंस को नई दिशा देगा।


CCI के बारे में तथ्यात्मक परिचय

स्थापना और स्वामित्व:- CCI की स्थापना 18 जनवरी 1965 को की गई थी; यह भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, जो देश में सीमेंट उत्पादन में आत्मनिर्भरता लाने के उद्देश्य से कार्यरत है ।

प्रमुख उत्पाद:- यह Ordinary Portland Cement (OPC) (33, 43, 53, 53S), Portland Pozzolana Cement (PPC), और Portland Slag Cement (PSC) जैसे विभिन्न सीमेंट ग्रेड्स का निर्माण करती है ।

प्लांट्स और क्षमता:-  CCI के तीन ऑपरेटिंग यूनिट्स हैं—राजबन (हिमाचल प्रदेश), बॉकाजन (असम), और तंदूर (तेलंगाना) – जिनकी कुल स्थापित वार्षिक क्षमता करीब 38.48 लाख टन है ।

इसके अलावा, देशभर में इसके अन्य प्लांट्स हैं:

हरियाणा: चरखी-दादरी, मध्य प्रदेश: नीमच, छत्तीसगढ़: अकलतरा, कर्नाटक: कुरकुंटा (वर्तमान में बंद), दिल्ली: एक ग्राइंडिंग यूनिट (ओखला क्षेत्र)।

Turnover cement corporation of India

भौगोलिक वितरण:-  CCI के प्लांट्स देशभर में पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण तक फैले हुए हैं, असम से हिमाचल तक, छत्तीसगढ़ से हरियाणा तक, और तेलंगाना से कर्नाटक तक – जो यह दर्शाता है कि इस कंपनी ने दूर दराज के क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा दिया है ।


अगली खबर पढ़े 👉🏻  Explosive Truth: “Bhilai Steel Plant” में 5 वर्षों में 14 मौतें – जिम्मेदारी नदारद, देखिए ये बड़ा खुलासा


 

✍🏻 रिपोर्ट : Digital Bhilai News 

Send your news in our WhatsApp contact +91 7224028089

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *