कर्मचारियों के हित में BSP प्रबंधन का कदम, BWU की मांग पर बोरिया गेट पर डोम शेड निर्माण कार्य हुआ शुरू

BHILAI STEEL PLANT BORIYA GATE

– DIGITAL BHILAI NEWS –


भिलाई (21-07-2025)


भिलाई इस्पात संयंत्र  (BSP) में बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू होने के बाद कर्मचारियों को एंट्रेंस और एग्जिट गेट्स पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा था। इस दौरान उन्हें तेज धूप और बारिश का भी सामना करना पड़ता था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए अब प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके पीछे BSP वर्कर्स यूनियन की पहल काम आयी है।

आइये विस्तार से जानते है कैसे हुई पहल की शुरुआत –

Join WhatsApp

ये खबर भी पढ़े – BHILAI STEEL PLANT में करोड़ों की स्क्रैप चोरी का हाईटेक खुलासा — वेज़ब्रिज से होता था वजन में हेरफेर


मेन गेट के बाद बोरिया गेट पर भी डोम शेड

BSP के मेन गेट पर पहले ही डोम शेड का निर्माण पूरा किया जा चुका है। अब इसी क्रम में बोरिया गेट पर भी डोम शेड का काम शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों में यहां का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। प्रबंधन का उद्देश्य है कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस की प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को धूप और बारिश से पूरी सुरक्षा मिल सके।


ये खबर भी पढ़े – 🚨 EPFO in Trouble? BSP PF Trust Knocks High Court Doors for EPS‑95 Higher Pension!


🌦 अब नहीं सताएगी धूप और बारिश, गेट पर तैयार हो रहा डोम शेड

BSP के मेन गेट पर पहले ही डोम शेड का निर्माण किया जा चुका है। अब इसी क्रम में बोरिया गेट पर भी कर्मचारियों को राहत देने के उद्देश्य से डोम शेड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कुछ ही दिनों में इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा।


ये खबर भी पढ़े – SAIL के 4 बड़े अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सुविधा नहीं? — Sector 9 Hospital सहित सभी में “सुविधाओं की कमी” और “मरीजों की बढ़ती परेशानियां”


✊ BWU यूनियन की पहल लाई रंग, 6 महीने से कर रहे थे मांग

इस डोम शेड की मांग BSP वर्कर्स यूनियन (BWU) द्वारा 6 महीने पहले की गई थी। यूनियन ने यह विषय CGM (Services) श्री सरकार साहब के समक्ष गंभीरता से उठाया था। यूनियन ने लगातार इस कार्य को लेकर फॉलोअप किया और आज उस मांग का प्रतिफल सामने है।

BWU का कहना है कि बोरिया गेट के बाद अब खुर्सीपार गेट पर भी डोम शेड लगाने की योजना पर काम आगे बढ़ाया जाएगा।


ये खबर भी पढ़े – Breaking News: Bhilai Steel Plant के BF-8 Dust Catcher में ब्लास्ट, रात करीब 11:40 बजे हादसा, पढ़े पूरी रिपोर्ट 👇🏻


🚶‍♂️ खुर्सीपार गेट पर कर्मचारियों के लिए अब दो अलग रास्ते

खुर्सीपार गेट पर पहले एंट्री और एग्जिट एक ही रास्ते से होती थी, जिससे बायोमेट्रिक अटेंडेंस के बाद भारी जाम की स्थिति बन जाती थी। BWU के उपमहासचिव श्री विमलकांत पांडेय जी के अथक प्रयासों के चलते प्रबंधन ने वहां एक बंद पड़ी गैलरी को फिर से चालू कराया है। अब कर्मचारियों को आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते मिल गए हैं, जिससे भीड़भाड़ से राहत मिली है।


ये खबर भी पढ़े – 5 मिलियन टन का इतिहास! भिलाई स्टील प्लांट के URM ने रचा रिकॉर्ड, विश्व की सबसे लंबी रेल ट्रैक निर्माण में नया मुकाम


🗣 BWU अध्यक्ष की ओर से कर्मचारियों को बधाई संदेश

BWU के अध्यक्ष श्री उज्वल दत्ता जी ने इस कार्य पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा,

“हमारी यूनियन हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है। बोरिया गेट पर डोम शेड निर्माण और खुर्सीपार गेट पर नए रास्ते की बहाली हमारे साथियों की मेहनत का परिणाम है। हम भविष्य में भी इसी तरह आपकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।”


अगली खबर पढ़े – BHILAI TOWNSHIP में रातभर अंधेरा: तेज़ आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, बिजली सप्लाई ठप – सेक्टर 6 में वार्ड पार्षद साकेत चंद्राकर ने संभाली कमान

आप ये खबर भी पढ़ सकते है – BHILAI से गर्व की खबर: सेक्टर-9 अस्पताल के डॉ. उदय कुमार को मिला ये ख़ास अवार्ड – IMA ने किया सम्मानित!


 

रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *