ED works और यूनियनों की बैठक के बाद गेट-नाम एंट्री व्यवस्था समाप्त, BWU के ज्ञापन और लगातार प्रयासों का दिखा असर
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई इस्पात संयंत्र में गेट पर कर्मियों के नाम और पर्सनल नंबर दर्ज करने की व्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझता नजर आ रहा है।
- ईडी (Executive Director) द्वारा सभी यूनियनों को बुलाकर आयोजित बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि अब किसी भी कर्मी का गेट पर नाम या पर्सनल नंबर नोट नहीं किया जाएगा।
- बैठक में बी.एस.पी. वर्कर्स यूनियन ने अपना पक्ष मजबूती से रखा, जिसके बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब किसी भी कर्मी का गेट पर नाम या पर्सनल नंबर नोट नहीं किया जाएगा।
- आइए जानते है इस बैठक में क्या हुआ👇

बैठक के बाद लिया गया स्पष्ट निर्णय
बुधवार को ED वर्क्स के साथ आयोजित इस बैठक में सभी यूनियनों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान गेट पर नाम दर्ज करने से कर्मियों में उत्पन्न हो रही असहजता, मानसिक दबाव और अविश्वास के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसके बाद प्रबंधन ने इस व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया।
BWU का ज्ञापन और लगातार प्रयास
इस मुद्दे पर बी.एस.पी. वर्कर्स यूनियन (BWU) लगातार प्रयासरत रही।
यूनियन ने मंगलवार को औद्योगिक संबंध (IR) विभाग के माध्यम से निदेशक प्रभारी के नाम औपचारिक ज्ञापन सौंपते हुए गेट पर नाम दर्ज करने की व्यवस्था को भिलाई इस्पात संयंत्र की कार्य-संस्कृति के विपरीत बताया था।
BWU ने ज्ञापन में स्पष्ट किया था कि यह व्यवस्था कर्मियों में अविश्वास और मानसिक दबाव पैदा कर रही है तथा इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।
यूनियन स्तर पर लगातार संवाद और प्रयास के बाद यह विषय ईडी स्तर की बैठक तक पहुँचा।
प्रयासों के बाद आया निर्णय
बैठक के बाद लिया गया निर्णय यह संकेत देता है कि कर्मचारियों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर संवाद और संगठित प्रयासों के माध्यम से समाधान संभव है।
BWU ने इसे कर्मियों के हित में लिया गया सकारात्मक फैसला बताया है।
✊ यूनियन की एकजुटता और निरंतर प्रयास का परिणाम माना जा रहा है कि अब गेट पर नाम या पर्सनल नंबर दर्ज करने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।
कर्मियों को मिली राहत –
इस फैसले के बाद कर्मचारियों में स्पष्ट रूप से राहत देखी जा रही है। यूनियन ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील मामलों में संवाद और आपसी विश्वास के आधार पर समाधान निकाला जाएगा।
इस खबर के संबंध में पिछली खबर पढ़े 👉 Bhilai Steel Plant: गेट पर नाम दर्ज करने की प्रक्रिया पर यूनियन का विरोध, प्रबंधन से समाधान की मांग”
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Yo folks, 88vin.stone just might be your lucky ticket. Heard some folks hitting big there. Gotta be in it to win it, right? Give 88vin.stone a try. You never know!