5 मिलियन टन का इतिहास! भिलाई स्टील प्लांट के URM ने रचा रिकॉर्ड, विश्व की सबसे लंबी रेल ट्रैक निर्माण में नया मुकाम

UNIVERSAL RAIL MILL

– DIGITAL BHILAI NEWS –


📍भिलाई | 25 जुलाई 2025 | DIGITAL BHILAI NEWS स्पेशल रिपोर्ट


भिलाई स्टील प्लांट (SAIL-BSP) की यूनिवर्सल रेल मिल (URM) ने देश की सेवा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। URM ने 5 मिलियन टन प्राइम रेल प्रोडक्शन का मील का पत्थर पार कर लिया है — जो भारत में रेल निर्माण की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में URM कलेक्टिव द्वारा एक सम्मान समारोह और भव्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

Join WhatsApp

URM


ये खबर भी पढ़े – सेक्टर‑7 भिलाई में बनेगा ‘चार धाम’: दुर्गा पूजा 2025 का सबसे भव्य आकर्षण, 150 कलाकार कर रहे तैयारी – जानिए इस बार क्या होगा खास”

ये खबर भी पढ़े – SAIL ने Zojila TunNel में 31,000 टन स्टील देकर बनाई नई ऐतिहासिक मिसाल!


🚆 विश्व की सबसे लंबी रेल ट्रैक के निर्माण में बड़ी भूमिका

URM में निर्मित रेलें अब 260 मीटर तक की वेल्डेड रेल ट्रैक के रूप में तैयार की जा रही हैं, जो विश्व की सबसे लंबी रेल ट्रैक में गिनी जाती हैं। 2016 में उत्पादन की शुरुआत हुई थी और 2025 में इसे 5 मिलियन टन तक पहुंचाना एक प्रेरणादायक सफर रहा है। URM ने मात्र आठ वर्षों में यह उपलब्धि प्राप्त की है।

BHILAI STEEL PLANT URM


ये खबर भी पढ़े – दो BSP कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद पहुंचा थाने – BWU अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता की मध्यस्थता से सुलझा मामला… जानिए पूरा मामला

ये खबर भी पढ़े – “भिलाई का गौरव: BSP के CMO डॉ. उदय कुमार को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान”


समारोह में उपस्थिति व शुभकामनाएं

इस अवसर पर संयंत्र में आयोजित कार्यक्रम में कई प्रमुख अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही:

कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए.के. चक्रवर्ती

कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं प्रशासन) श्री प्रविण निगम

कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार

कार्यपालक निदेशक (माइन्स) श्री बी.के. गिरि

महाप्रबंधक प्रभारी (URM) श्री विशाल गुप्ता

इनके अलावा सम्बद्ध विभागों, संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस आयोजन में भागीदारी की।

सभी ने यूआरएम् टीम को भविष्य में भी उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने हेतु शुभकामनाएँ दीं।


ये खबर भी पढ़े – SAIL पेंशन: SESBF को NPS में ट्रांसफर करने मुद्दे पर BSP WORKER’S यूनियन और प्रबंधन आमने-सामने, ED HR ने ली राय”

ये खबर भी पढ़े – बड़ा सौदा: POSCO–JSW मिलकर बनाएंगे 6 MTPA Integrated Steel Plant, — India Steel Boom पर बड़ा दांव


तकनीकी नवाचार और रेल निर्माण की विविधता

URM द्वारा भारतीय रेलवे की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप समय-समय पर कई उन्नत उत्पाद विकसित किए गए हैं, जो URM को देश के लिए एक रणनीतिक निर्माण इकाई के रूप में दर्शाते हैं।

🔹 अब तक यूआरएम् द्वारा निम्न प्रमुख ग्रेड्स का सफल उत्पादन किया जा चुका है:

ग्रेड 880 रेल से लेकर उन्नत ग्रेड R260 और R350HT

UIC-60 से 60E1 प्रोफाइल में बदलाव

RDCIS के साथ मिलकर विकसित R350NC ग्रेड

NCC वेल्ड जॉइंट्स का ऑफलाइन हीट ट्रीटमेंट


ये खबर भी पढ़े – “DEAB” ने BF-8 में किया एकजुटता का आह्वान, करियर ग्रोथ और मकान आवंटन को बनाया प्रमुख मुद्दा; क्वार्टर नोटिस पर मांगे कड़े कदम

ये खबर भी पढ़े – BSP में Work Skills Competition (ED trophy) 2025 का बिगुल


‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए योगदान

यूआरएम्  यह यात्रा भारतीय रेलवे को लंबे रेलों की आपूर्ति के साथ-साथ मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी सशक्त करती है। यह न केवल भिलाई स्टील प्लांट की निर्माण क्षमता को दर्शाता है, बल्कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में BSP की अहम भूमिका को रेखांकित करता है।


अगली खबर भी पढ़े – LDCP RMP-2 कैंटीन में बदलाव की शुरुआत – श्री वी. के. ओगले के नेतृत्व में शुरू हुआ सुधार अभियान

अगली खबर भी पढ़े – भिलाई स्टील प्लांट की ‘टीम सारथी’ ने रचा इतिहास: लगातार तीसरे साल NCQC में राष्ट्रीय विजेता🏆


 

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *