BSP PBS-2 FIRE: अफरा-तफरी में कूदने से घायल हुए कर्मी! प्रबंधन की तत्परता से बचीं जानें, BWU ने की घायलों से मुलाकात!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के PBS-2 स्थित 25 मेगावाट टरबाइन सेक्शन में मंगलवार सुबह हुई आग की घटना ने पूरे संयंत्र में हड़कंप मचा दिया।
  • शुरुआती जानकारी के अनुसार घटना के दौरान करीब 10 से 15 कर्मचारी मशीन हॉल में मौजूद थे, जिनमें एक महिला कर्मी भी शामिल थी।
  • जहां अचानक टरबाइन में ब्लास्ट जैसी स्थिति बनने के बाद आग तेजी से फैल गई।
  • आइए विस्तार से जानते हैं पूरा घटना क्रम👇

कैसे हुई पूरी घटना: टरबाइन से निकली चिंगारी, केबल में लगी आग

👉जानकारी के मुताबिक फर्स्ट शिफ्ट और जनरल शिफ्ट के कर्मी दो मंजिला ऊपर मशीन हॉल में काम कर रहे थे जिनमें ऑपरेटर और मेंटेनेंस टीम (श्रीराम एंटरप्राइजेज के कर्मी) भी शामिल थे। इसी दौरान टरबाइन में ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी या ब्लास्ट जैसी स्थिति बनी, जिससे आसपास लगे केबल्स में आग लग गई। आग कुछ ही समय में तेजी से फैल गई और धुआं पूरे एरिया में भर गया। सबसे गंभीर स्थिति तब बनी जब जिस एग्जिट रास्ते से कर्मचारियों को बाहर निकलना था, उसी दिशा में आग फैल गई। ऐसे में कर्मचारियों के पास सुरक्षित रास्ता नहीं बचा और कई लोग जान बचाने के लिए दूसरी दिशा से नीचे कूदने को मजबूर हो गए।


⚠️ हाथ-पैर में फ्रैक्चर!

👉बताया जा रहा है घटना स्थल पर एक महिला कर्मी समेत 10 से 15 कर्मचारी मौजूद थे! जिन्हें बाद में सुरक्षित बाहर निकाला गया। भागने के दौरान अफरा तरफी में कूदने से कर्मी घायल हुए, अधिकांश कर्मियों को ऊंचाई से कूदने के कारण हाथ-पैर में फ्रैक्चर और चोटें आई हैं।

वहीं दो कर्मियों को स्टीम के संपर्क में आने से हल्की बर्न इंजुरी हुई है। इनमें घायल BSP कर्मी शिव मोहन त्रिपाठी (JEA) और एक ठेका श्रमिक शामिल बताया जा रहा हैं। ठेका श्रमिक ओमेंद्र का पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि अन्य को हाथ-पैर में चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार देने के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Join WhatsApp

घायलों में कीर्ति कुमार भगत, महेंद्र कुशवाहा, महेंद्र जायसवाल, वैभव, ओमेंद्र कुमार तिस्दा, सुशांत, मनीष, अवधेश और शिव मोहन त्रिपाठी शामिल बताए गए हैं।


ED Works राकेश कुमार की मौजूदगी में त्वरित कार्रवाई

👉घटना की सूचना मिलते ही BSP प्रबंधन और फायर ब्रिगेड ने तत्काल मोर्चा संभाला। ED Works राकेश कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। उनकी निगरानी में फायर टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से स्थिति और बिगड़ने से बच गई और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रबंधन की सक्रियता से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।


BSP वर्कर्स यूनियन सक्रिय, घायलों से की मुलाकात

👉घटना के बाद BSP वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि भी तुरंत सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचे। अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता के साथ शिव बहादुर सिंह, अमित बर्मन , मनोज darsena, दिलेश्वर राव, शेख महमूद, विमल कांत पांडेय, दीपेश कुमार चुघ और अन्य मौके पर पहुंचे और टीम ने सभी घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया।

सेक्टर 9 अस्पताल


शुरुआती कारण और जांच

👉प्रारंभिक तौर पर ओवरहीटिंग को इस आग का संभावित कारण माना जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


अगली खबर पढ़े 👉 पीलिया प्रकोप के बीच BSP की कार्रवाई तेज: सेक्टर-7 में साफ सीवरेज लाइन, अब पानी की जांच पर फोकस…


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *