“One Day Chairman” प्रतियोगिता – भिलाई इस्पात संयंत्र ने किया – तीनो विजेताओ का सम्मान।

SAIL CHAIRMAN

– DIGITAL BHILAI NEWS – 15 अक्टूबर 2025 –  


  • Bhilai Steel Plant में आज एक प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला।
  • SAIL की “One Day Chairman Competition 2025” में विजेता रहे भिलाई इस्पात संयंत्र के तीनों प्रतिभागियों को संयंत्र के DIC (Director In-Charge / CEO) द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान समारोह लगभग 3 घंटे तक चला, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने-अपने innovative ideas का प्रेजेंटेशन (Presentation) संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।
  • जिसे प्रबंधन अधिकारियों ने गहराई से सुना और सराहा।
  • कार्यक्रम में संयंत्र के सभी Executive Directors तथा विभागों के मुखिया CGM सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
  • इस अवसर पर DIC ने स्वयं SAIL चेयरमैन श्री अमरेंदु प्रकाश द्वारा जारी Appreciation Letter तीनो विजेताओं को सौंपा।

 

one day chairman


SAIL की “One Day Chairman” प्रतियोगिता — नवाचार और नेतृत्व की अनूठी पहल

👉स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) द्वारा आयोजित “One Day’s Chairman” प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों के भीतर – नवाचार (Innovation), नेतृत्व क्षमता (Leadership) और रणनीतिक सोच (Strategic Thinking) को बढ़ावा देना था।

Join WhatsApp

👉इस प्रतियोगिता में सभी SAIL इकाइयों के कर्मचारियों को यह प्रश्न दिया गया था: – “If you were Chairman for a Day, what will be your one idea to bring impactful change?”

👉 09 मई से 23 मई 2025 के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में हज़ारों प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।

👉मूल्यांकन के बाद SAIL  के Top 15 विजेताओं की घोषणा की गई — जिनमें भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से भी तीन विजेता शामिल थे:

  1. श्री सोनभ चंद्र पांडे, AGM (Hirri Mines)

  2. श्री जितेंद्र रामटेके, JE (SP3)

  3. श्री अजय तमुरिया, JEA (BRM)


ये खबर भी पढ़े : – धरतीआबा बिरसा मुंडा जयंती पर Blood Donation Camp की घोषणा — BSP-ST Employees Association द्वारा जनजातीय गौरव दिवस पर अनूठी पहल


प्रस्तुत किए गए प्रमुख विचार (Ideas Presented)

👉विजेताओं द्वारा दिए गए कुछ प्रमुख और प्रभावशाली सुझाव इस प्रकार रहे:

  • AI-Based Learning System को संयंत्र में लागू कर प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाना,

  • Electric Vehicles का उपयोग बढ़ाकर प्रदूषण और ऊर्जा खपत कम करना,

  • संयंत्र सुरक्षा (Plant Safety) में नवीन टेक्नोलॉजी का समावेश,

  • कैंटीन सेवाओं को देर रात तक चालू रखने का सुझाव ताकि नाइट शिफ्ट कर्मियों को सुविधा मिल सके।

👉इन विचारों पर चर्चा करते हुए ED (पर्सनल) ने कहा — “संयंत्र के डिप्लोमा इंजीनियरों में बहुत पोटेंशियल है। उनकी सोच संगठन के भविष्य को दिशा दे सकती है।”

👉वहीं DIC साहब ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा — “आप सभी में बहुत पोटेंशियल है। यह प्रतियोगिता हमारे चेयरमैन साहब की ही सोच का परिणाम है — और आपके कई सुझावों को जल्द ही इम्प्लीमेंट किया जाएगा।”


प्रबंधन द्वारा सम्मान और पुरस्कार

  • तीनों प्रतिभागियों को ₹5,000-₹5,000 की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

  • SAIL चेयरमैन श्री अमरेंदु प्रकाश द्वारा जारी Appreciation Letter भी उन्हें सौंपा गया।

  • चेयरमैन श्री अमरेंदु प्रकाश द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्र में लिखा गया था — “Your entry has been selected as one of the best ideas, reflecting your creativity, strategic thinking and deep understanding of the challenges and opportunities in the steel sector.”
  • समारोह के अंत में अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की पहलें संगठन में नवाचार और नेतृत्व को प्रोत्साहन देती हैं।


BRM विभाग और BSP परिवार के लिए गर्व का क्षण

👉BRM विभाग के इंजीनियर अजय तमुरिया के विचारों को विशेष सराहना मिली। उनके सुझावों को “प्रायोगिक और व्यवहारिक” बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि ऐसी सोच संयंत्र को Smart & Green Steel Vision 2047 की दिशा में आगे ले जा सकती है।

👉इस उपलब्धि पर BRM विभाग के सभी अधिकारियो और कर्मचारियों ने श्री अजय तामुरिया की उपलब्धि को सराहा और उन्हें बधाई प्रेषित की। विभाग के सहयोगियों ने कहा:-

“श्री अजय तमुरिया जी की यह उपलब्धि पुरे  BSP और  BRM परिवार के लिए सम्मान और गर्व का विषय है। यह दिखाता है कि नवाचार और समर्पण से कोई भी कर्मचारी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है।”

👉विभाग में इस सम्मान को पुरे BRM टीम की सफलता और विभागीय गर्व दोनों के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।


विश्लेषण: क्यों महत्वपूर्ण है यह सम्मान

  1. SAIL की युवा नीति को सशक्त करता है
    यह कार्यक्रम दिखाता है कि कंपनी अपने युवा इंजीनियरों को शीर्ष प्रबंधन की सोच से जोड़ रही है।

  2. Innovation Culture को बढ़ावा
    “One Day’s Chairman” जैसे मंच कर्मचारियों को रणनीतिक स्तर पर सोचने का अवसर देते हैं।

  3. Unit-Level Recognition का महत्व
    DIC द्वारा स्वयं सम्मानित किया जाना कर्मचारियों को आत्मगौरव और प्रेरणा देता है।

  4. SAIL Vision 2047 की दिशा में योगदान
    यह विचार संगठन की Green, Smart & Self-Reliant Steel की नीति से मेल खाता है।


👉भिलाई इस्पात संयंत्र के तीनों विजेता — श्री सोनभ चंद्र पांडे, श्री जितेंद्र रामटेके, और श्री अजय तमुरिया —ने न केवल BSP का नाम ऊँचा किया बल्कि यह भी साबित किया कि SAIL के युवा अधिकारी और इंजीनियर संगठन के विकास में नई ऊर्जा लेकर आ रहे हैं।

👉DIC द्वारा दिया गया यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि BSP अपने कर्मचारियों के ideas, intelligence और innovation को वास्तविक पहचान देता है।

Digital Bhilai News की ओर से तीनों विजेताओं को हार्दिक बधाई 🌟



ये खबर भी पढ़े : – भिलाई इस्पात संयंत्र की ‘टीम सारथी’ ने रचा नया इतिहास — TCCQC 2025 में जीते तीन अवॉर्ड


One thought on ““One Day Chairman” प्रतियोगिता – भिलाई इस्पात संयंत्र ने किया – तीनो विजेताओ का सम्मान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *