Breaking News: Bhilai Steel Plant के BF-8 Dust Catcher में ब्लास्ट, रात करीब 11:40 बजे हादसा, पढ़े पूरी रिपोर्ट 👇🏻
– DIGITAL BHILAI NEWS – BSP –
भिलाई, 15 अगस्त 2025 | रात 1:15 बजे अपडेट —
- BHILAI STEEL PLANT के महामाया ब्लास्ट फर्नेस-8 (BF-8) में शुक्रवार रात अचानक बड़ा हादसा हुआ।
- रात करीब 11:40 बजे गैस प्रोसेसिंग के शुरुआती चरण में आने वाले Dust Catcher यूनिट में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद वहां आग लग गई।
- सूत्रों के मुताबिक फायर ब्रिगेड टीम ने त्वरित कार्रवाई कर लपटों पर काबू पा लिया।
- फिलहाल तो राहत की बात है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें – Bhilai Steel Plant “डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी” का दौरा, कर्मचारियों ने रखी कैंटीन व सेफ्टी संबंधी समस्याएं
‼️ घटना की मुख्य बातें (प्राप्त इनपुट के आधार पर)
👉🏻घटना का समय: रात करीब 11:40 बजे के आस पास बताया जा रहा है।
👉🏻स्थान: BF-8, Dust Catcher यूनिट
👉🏻कारण (प्रारंभिक): गैस का अचानक तापमान बढ़ना (यह अभी पूरी तरह वेरिफाई नहीं है, पर प्रारंभिक रूप से ऐसा कहा जा रहा है।)
👉🏻प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे के समय यूनिट में कोई मौजूद नहीं था।
👉🏻वर्तमान स्थिति: आग बुझाई जा चुकी है, कूलिंग ऑपरेशन जारी
👉🏻अगला कदम: क्षति का आकलन, shutdown hours तय करना

ये खबर भी पढ़ें – BHILAI STEEL PLANT के MAIN MEDICAL इंचार्ज डॉ. ओ. पी. सिंह का आकस्मिक निधन
🛠 Dust Catcher क्या है और क्यों है अहम?
ब्लास्ट फर्नेस गैस प्रोसेसिंग में Dust Catcher पहला और अहम उपकरण होता है। इसका काम —
1. Blast Furnace से निकलने वाली हॉट गैस को रिसीव करना
2. गैस में मौजूद भारी धूल और ठोस कणों को अलग करना
3. साफ गैस को आगे Water Scrubber और फिर Demister की ओर भेजना।
4. अंत में गैस Clean Gas Plant में उपयोग होती है
इस यूनिट में हाई टेम्परेचर और हाई प्रेशर के कारण सुरक्षा मानक अत्यंत सख्त होते हैं।
ये खबर भी पढ़ें – SAIL में रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद अवैध बोनस फॉर्मूला बरकरार, BAKS ने किया कड़ा विरोध
🔍 कैसे हुआ हादसा?
👉🏻सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय गैस का तापमान अचानक बढ़ गया। इस कारण Dust Catcher के अंदर प्रेशर और थर्मल स्ट्रेस तेजी से बढ़ा, जिससे इंटरनल स्ट्रक्चर फेल हुआ और ब्लास्ट हो गया।
👉🏻हालांकि प्रारंभिक रूप से ऐसा कहा जा रहा है, पूरी जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी।
👉🏻धमाके के तुरंत बाद आग लग गई, लेकिन रात में इस यूनिट में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
ये खबर भी पढ़ें – आदरणीया रजनी बघेल ने दिया नारीशक्ति का संदेश, बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में “स्वतंत्रता दिवस” का भव्य आयोजन
🛡 सुरक्षा का बड़ा पहलू
👉🏻कर्मचारियों ने राहत की सांस ली कि हादसा रात में हुआ।
👉🏻दिन के समय इस सेक्शन में तकनीशियन और ऑपरेटर काम करते हैं
👉🏻ऐसे में घटना के दौरान वहां कोई मौजूद होता, तो गंभीर जनहानि हो सकती थी
🚒 फायर ब्रिगेड की तत्परता
👉🏻BSP की ऑन-साइट फायर यूनिट और CISF फायर टीम ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला
👉🏻समय पर आग पर नियंत्रण पा लिया गया
👉🏻फिलहाल कूलिंग और सुरक्षा जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़ें – SRU यूनियनों का संयुक्त “स्वतंत्रता दिवस” समारोह: बीआरपी चौक में पहली बार ध्वजारोहण, श्रमिक एकता पर जोर
⚙ उत्पादन पर असर और आगे की प्रक्रिया
👉🏻बताया जा रहा है कि फर्नेस को फिलहाल डाउन करने की प्रोसेस चालू है।
👉🏻तकनीकी टीम क्षति का आकलन कर रही है
👉🏻डैमेज रिपोर्ट के आधार पर shutdown hours प्लान किए जाएंगे
BF-8 BSP की उत्पादन क्षमता में बड़ा योगदान देता है, इसलिए रिपेयर का समय तय होने के बाद उत्पादन शेड्यूल पर असर पड़ सकता है
अगली खबर पढ़े 👉🏻 स्वतंत्रता दिवस पर HSCL Workers’ Union का भव्य आयोजन, अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने फहराया तिरंगा
जाने इस बार कितना बोनस मिल सकता है bsp employees को BONUS की नई परंपरा – “मीटिंग छोड़ो, चिल्लर लो!” जानिए, SAIL कर्मियों के खाते में कितना गिरेगा ‘बोनस रूपी चिल्लर’
✍🏻 रिपोर्ट : Digital Bhilai News

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

