Advertisement
Valentine Special Advertisement Digital Bhilai

BONUS पर प्रस्ताव: BWU ने BSP प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन, रखे दो नए बोनस फार्मूले –

bsp bonus workers union

DIGITAL BHILAI NEWS – BSP


27 अगस्त 2025 – Bonus Formula 


बोनस संग्राम में नई हलचल❓

  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में Bonus का मुद्दा एक बार फिर गरम हो गया है। BSP वर्कर्स यूनियन अब बोनस के मसले पर सक्रिय हो गई है
  • कर्मचारियों की प्रमुख यूनियन BSP Workers Union (BWU) ने सोमवार को संयंत्र प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर Bonus कैलकुलेशन के लिए दो नए फार्मूले सुझाए हैं।

Bonus formula

Join WhatsApp
  • यूनियन का कहना है कि जब उत्पादन क्षमता, प्रॉफिट और लेबर प्रोडक्टिविटी लगातार बढ़ रही है, तो कर्मचारियों की हिस्सेदारी भी उसी अनुपात में बढ़नी चाहिए।
  • आइए जानते है यूनियन द्वारा सुझाए गए दो नए Bonus फार्मूले क्या है ??

ये खबर भी पढ़ें – आखिरकार CLC कार्यालय की नींद टूटी, अब 9 सितम्बर को बैठक: हजारों SAIL कर्मचारियों की उम्मीदें दांव पर


BWU के दो नए बोनस फार्मूले 📑

1. Productivity + EBITDA Index फार्मूला

मौजूदा Bonus की गढ़ना बहुत पेचीदा है। यूनियन ने सुझाव दिया है कि गणना Productivity Growth और EBITDA Index से हो।

फार्मूला:

BASE Bonus × (1 + Productivity Growth%) × EBITDA Index

उदाहरण के तौर पर:

Base Bonus = ₹28,500

Productivity Growth = 58% (1.58)

EBITDA Index = 1.14

👉 इससे बोनस निकलता है: ₹51,000 प्रति कर्मचारी

आंकड़ों (₹करोड़ में) से समझिए प्रोडक्टिविटी ग्रोथ और एबिटा इंडेक्स 📊

 वर्ष   |   EBITDA | PBT 

2024-25 | 11,764 | 3,009

2023-24 | 12,280 | 3,688

2022-23 | 9,379   |  2,637

2021-22 | 22,364 | 16,039

2020-21 | 13,740 | 6,879

2019-20 | 11,199 | 3,171

2018-19 | 10,283 | 3,368

EBITDA Index: (2024-25 का EBITDA ÷ 2018-19 का EBITDA)

= 11,764 ÷ 10,283 ≈ 1.14


Labour Productivity

(Ton crude steel / Man / Year)

2024-25: 615

2023-24: 579

2022-23: 521

2021-22: 461

2020-21: 396

2019-20: 400

2018-19: 389

प्रोडक्टिविटी ग्रोथ: 2018-19 (389) → 2024-25 (615) = 58%

Productivity Factor-

615 / 389 = 1.58

🔼 7 साल में Productivity 58% बढ़ी है, लेकिन Bonus में कोई बड़ा इज़ाफ़ा नहीं हुआ।


2. Production Capacity व Manpower Reduction आधारित फार्मूला

✔️उत्पादन क्षमता:

  • BSP का लक्ष्य 7 MT से 12 MT और फिर 16 MT तक है। यूनियन ने कहा कि बोनस फार्मूले में उत्पादन वृद्धि पर 10% अतिरिक्त वेटेज जोड़ा जाए।

✔️मैनपावर घटने पर अतिरिक्त बोनस:

  • हर साल कर्मचारियों की संख्या घट रही है, लेकिन काम का बोझ बढ़ रहा है। यूनियन ने मांग की है कि हर 5% कर्मचारियों की कमी पर बोनस में 2% अतिरिक्त राशि जोड़ी जाए।

SAIL में Non-Executive कर्मचारियों की संख्या

2024: 45,931

2023: 49,196

2022: 51,677

2021: 54,782

2020: 57,971

2019: 60,488

हर साल कर्मचारियों की संख्या घट रही है, जो बोनस के नए मॉडल को और भी उचित ठहराता है।

✔️लाभ आधारित प्रावधान:

  • Net Profit का 8% हिस्सा Bonus Pool में दिया जाए।

✔️Base Amount:

  • वर्तमान ₹28,500 को बनाए रखते हुए Minimum Bonus ₹50,000 तय किया जाए और अधिकतम को ₹55,000 तक बढ़ाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें – BHILAI TOWNSHIP में रातभर अंधेरा: तेज़ आंधी-बारिश से पेड़ गिरे, बिजली सप्लाई ठप – सेक्टर 6 में वार्ड पार्षद साकेत चंद्राकर ने संभाली कमान


उत्पादन क्षमता पर तर्क💯

✔️👉वर्तमान में BSP की उत्पादन क्षमता 7 मिलियन टन है।

✔️👉अगले चरणों में यह क्षमता 12 मिलियन टन और फिर 16 मिलियन टन तक पहुँचाने का लक्ष्य है।

✔️👉यूनियन का सवाल है कि जब उत्पादन और प्रॉफिट बढ़ेगा, तो कर्मचारियों की हिस्सेदारी क्यों नहीं? 💯


ये खबर भी पढ़ें – रूआबांधा में बना नया डोम शेड — 14.62 लाख की लागत से तैयार, विधायक ललित चंद्राकर ने किया लोकार्पण


BWU अध्यक्ष ने कहा –

BWU अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता ने कहा

“प्लांट का मुनाफा और उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है, लेकिन कर्मचारियों को बोनस केवल 28-29 हज़ार तक ही दिया जा रहा है। यह अन्याय है। इस बार बोनस कम से कम 50 हज़ार से ऊपर होना चाहिए।”


मौजूदा फॉर्मूला और यूनियन की मांग

❗वर्तमान में लागू बोनस फॉर्मूले के हिसाब से कर्मचारियों को ₹28,000 से ₹29,000 तक ही राशि मिल पा रही है।

✔️यूनियन का प्रस्ताव है कि इसमें सुधार करके बोनस को ₹50,000 से ₹55,000 प्रति कर्मचारी तक ले जाया जाए।

✔️यूनियन का मानना है कि यह कर्मचारियों के योगदान और कंपनी की बढ़ती क्षमता, दोनों के अनुरूप होगा।

✔️साफ है कि यूनियन ने कर्मचारियों की हिस्सेदारी पर उचित हक दिलाने की मांग की है।


ये खबर भी पढ़ें – Breaking News: Bhilai Steel Plant के BF-8 Dust Catcher में ब्लास्ट, रात करीब 11:40 बजे हादसा, पढ़े पूरी रिपोर्ट 👇🏻


इनकी रही उपस्थिति 👇

प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए इस मौके पर ये BWU यूनियन अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता, शिवबहादुर सिंह, विमलकांत पांडे, दिलेश्वर राव, शेख महमूद, मनोज डडसेना, प्रदीप सिंग, राजकुमार ,धनंजय गिरी जी एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


 

✍🏻 रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS 

अगली खबर पढ़े 👉 नराकास, भिलाई-दुर्ग की छमाही बैठक एवं वार्षिक पुरस्कार समारोह 28 अगस्त को


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *