🔥 बोनस विवाद और यूनियन चुनाव पर बीएकेएस की चेतावनी: 24 सितम्बर को भिलाई में निकलेगी आक्रोश रैली

BAKS BHILAI PROTEST

– DIGITAL BHILAI NEWS – 

– 22 – SEPETEMEBR – 2025 – (BAKS PROTEST UPDATE)



भिलाई स्टील प्लांट कर्मियों का गुस्सा, NJCS नेताओं और प्रबंधन पर आरोप – “कर्मचारी मजबूर होकर आर-पार की लड़ाई के मूड में”


  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में BONUS विवाद (DISPUTE) गहराता जा रहा है।
  • 20 सितम्बर को हुई बोनस मीटिंग और उसके बाद मैनेजमेंट द्वारा 22 सितम्बर को 29,500 रुपये बोनस सीधे खाते में ट्रांसफर करने के फैसले ने कर्मचारियों को नाराज कर दिया है।
  • इसी के विरोध में बीएकेएस यूनियन ने 24 सितम्बर को भिलाई में “आक्रोश रैली” निकालने का ऐलान किया है।

ये खबर भी पढ़े :- 🚨 SAIL Bonus Declared: 29,500 पर भड़के कर्मचारी, यूनियनें हड़ताल और CAT केस की तैयारी में



बोनस विवाद और यूनियन चुनाव का मुद्दा

  • हर साल सेल (SAIL) के विभिन्न स्टील प्लांट्स में बोनस राशि पर मैनेजमेंट और यूनियन नेताओं के बीच बातचीत होती है।

    Join WhatsApp
  • इस बार कर्मचारी 32,500 रुपये बोनस की मांग कर रहे थे, लेकिन मीटिंग बेनतीजा रही।

  • इसके बावजूद मैनेजमेंट ने 29,500 रुपये एकतरफा खाते में डालने का निर्णय लिया, जिससे असंतोष बढ़ गया।

  • दूसरी तरफ, लंबे समय से BSP में रिकॉगनाइज्ड यूनियन चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर भी कर्मियों में नाराजगी है।

BAKS यूनियन का कहना है कि “कर्मचारी की सहमति के बिना बोनस फॉर्मूला तय करना और यूनियन चुनाव टालना, दोनों ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।”



कार्यक्रम का विवरण: आक्रोश रैली और कालिख पोत-पुतला दहन

बीएकेएस यूनियन की आपात बैठक में यह तय किया गया कि:

  • तारीख: 24 सितम्बर (बुधवार)

  • समय: शाम 5:30 से 6:30 बजे

  • स्थान: एसबीआई चौक से मुर्गा चौक तक रैली

विरोध प्रदर्शन का स्वरूप ?

👉प्रबंधन और NJCS नेताओं के खिलाफ नारेबाजी

👉नेताओं और प्रबंधन के पुतलों को चप्पल-जूते की माला पहनाकर प्रतीकात्मक विरोध

👉पुतलों को कालिख पोतकर असहमति दर्ज कराना

BAKS का कहना है कि यह कदम सिर्फ कर्मचारियों की नाराजगी का प्रतीक है।



NJCS नेताओं की सूची, जिन पर गुस्सा

कर्मचारियों का कहना है कि 20 सितम्बर की मीटिंग में मौजूद सभी NJCS नेता प्रबंधन के साथ खड़े दिखे। इनमें शामिल थे:

  1. संजीवा रेड्डी — इंटक

  2. बिरेंद्र चौबे — इंटक

  3. डी.के. पांडेय — बीएमएस

  4. रंजय कुमार — बीएमएस

  5. विद्दासागर गिरी — एटक

  6. रामाश्रय सिंह — एटक

  7. ललित मिश्रा — सीटू

  8. विश्वरुप बनर्जी — सीटू

  9. राजेंद्र सिंह — एचएमएस

  10. सुकांता रक्षित — एचएमएस



यूनियन का बयान

बीएकेएस अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा:

“एनजेसीएस नेताओं और मैनेजमेंट ने कर्मचारियों की हालत बदतर कर दी है। अगर बोनस फॉर्मूला में सुधार नहीं हुआ और यूनियन चुनाव नहीं कराए गए, तो हमारी यूनियन हड़ताल का रास्ता अपनाएगी।”



असर और विश्लेषण

  • यह रैली भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारी-प्रबंधन संबंधों पर गहरा असर डाल सकती है।

  • अगर विवाद बढ़ता है तो उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।

  • कर्मचारियों की मांग है कि बोनस राशि तय करने में उनकी सहमति जरूरी है और लोकतांत्रिक तरीके से यूनियन चुनाव कराए जाएं।



भिलाई स्टील प्लांट में बोनस विवाद सिर्फ आर्थिक मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह अब लोकतांत्रिक अधिकारों और पारदर्शिता से भी जुड़ गया है। 24 सितम्बर की यह रैली मैनेजमेंट और NJCS नेताओं के लिए एक बड़ा संदेश साबित हो सकती है। अब देखना होगा कि क्या प्रबंधन बातचीत का रास्ता अपनाता है या टकराव और गहराता है।



ये खबर भी पढ़े : – Coal India में Jackpot Bonus के साथ सब ओर हरियाली, इधर SAIL Employees बोले – कब दिखेगी Steel Ministry की मेहरबानी?

ये खबर भी पढ़े : – भिलाई स्टील प्लांट के C&IT विभाग में धूमधाम से सम्पन्न हुई विश्वकर्मा पूजा | सांसद विजय बघेल और निदेशक प्रभारी महापात्रा रहे विशेष अतिथि

ये खबर भी पढ़े : – SAIL कर्मियों को राहत: महंगाई भत्ता 2.8% बढ़कर 51.8%, ग्रेच्युटी सीमा 25 लाख तय — EPS-95 पेंशन पर भी चर्चा तेज

ये खबर भी पढ़े : – रावघाट माइंस में ST कर्मचारियों की आवाज़ बुलंद: BSP शेड्यूल्ड ट्राइब एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन ने किया संगठन का विस्तार

अगली खबर पढ़े : 🚨 SAIL Bonus Declared: 29,500 पर भड़के कर्मचारी, यूनियनें हड़ताल और CAT केस की तैयारी में



 रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़ 



One thought on “🔥 बोनस विवाद और यूनियन चुनाव पर बीएकेएस की चेतावनी: 24 सितम्बर को भिलाई में निकलेगी आक्रोश रैली

  1. So, I was checkin’ out 16betbr1 the other day, and it’s got that certain…something. Not the flashiest, but gets the job done. Good for a casual punt, maybe. Give it a looksee yourself at 16betbr1.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *