टाउनशिप बिजली में होने वाला बड़ा उलटफेर! – अब CSPDCL करेगी पावर सप्लाई का ‘Complete Takeover’?

Chhattisgarh Electricity NEWS

– DIGITAL BHILAI NEWS – (BSP – CSPDCL NEWS )

  • भिलाई टाउनशिप के 34 हजार बिजली उपभोक्ताओं के बीच अब एक बड़ा सवाल तेजी से उठ रहा है—क्या टाउनशिप की पूरी बिजली व्यवस्था अचानक बदलने वाली है?
  • पाँच साल से फंसी प्रक्रिया आखिरकार निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। BSP ने आधिकारिक रूप से अपना पावर डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस सरेंडर करने के लिए आवेदन कर दिया है।
  • और अब सबसे अहम बात यह है कि क्या दिसंबर की सुनवाई के बाद CSPDCL टाउनशिप की पूरी बिजली सप्लाई अपने हाथों में ले लेगी?
  • और क्या अब टाउनशिप के लोगो का बिजली बिल बढ़ सकता है?
  • आइये विस्तार से जानते है इस खबर का असर👇
BSP CSPDCL Power Handover
TOWNSHIP ELECTRICITY UPDATE

ये खबर भी पढ़े : –BSP में बड़े बदलाव की शुरुआत? 10.5 MT विस्तार पर लगी मुहर…और टाउनशिप की बिजली होगी CSPDCL के हवाले! 


आखिर क्यों बदलेगी टाउनशिप की बिजली व्यवस्था?

👉भिलाई टाउनशिप में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी 1960 से BSP के पास है। लेकिन समय के साथ यह व्यवस्था बेहद जटिल और आर्थिक रूप से भारी होती चली गई।

👉प्रमुख कारण क्या है ? –

Join WhatsApp
  1. पुराना नेटवर्क –  जिससे हवा या बारिश में तुरंत ट्रिपिंग हो जाती है।
  2. मैनपावर में लगातार कमी – मरम्मत में देरी होती है।
  3. 4500 अवैध कनेक्शन – जिनसे BSP को सालाना करोड़ों का नुकसान होता है।
  4. 36 करोड़ रुपए से अधिक का घाटा – जो हर साल बढ़ रहा है।
  5. 34 हजार अधिकृत कनेक्शन –  लेकिन सिस्टम की लोड क्षमता सीमित है।
  6. 500+ लोड इंक्रीज आवेदन पेंडिंग –  जिसे BSP मंजूर नहीं कर पा रहा है।

5 साल से रुकी प्रकिया अब क्यों तेज हुई?

👉BSP और CSPDCL के बीच बिजली हैंडओवर पर 5 वर्षों से चर्चा चल रही थी। कई बार बैठकें हुईं, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पाया। एक साल पहले हुई महत्वपूर्ण बैठक में आखिरकार सहमति बनी: – BSP, CSPDCL को ₹114 करोड़ देगा – बदले में CSPDCL टाउनशिप में 132 KV से 10 नए सबस्टेशन लगाएगी – आवश्यकतानुसार 33 KV और 11 KV की नई लाइनें बिछाई जाएंगी। हैंडओवर का पूरा काम 39 महीनों (लगभग 3 साल) में पूरा होगा।  इसकी शुरुआत BSP का लाइसेंस सरेंडर करने से होगी। BSP का यही लाइसेंस सरेंडर आवेदन अब आधिकारिक रूप से राज्य विद्युत नियामक आयोग में दर्ज हो चुका है।


दिसंबर में होने वाली सुनवाई क्यों महत्वपूर्ण?

👉राज्य विद्युत नियामक आयोग ने लाइसेंस सरेंडर आवेदन स्वीकार कर लिया है और दिसंबर के पहले सप्ताह में सुनवाई तय की है। इस सुनवाई में: – उपभोक्ताओं का पक्ष और दोनों पक्षों की दलीलों को जाना जायेगा साथ ही आर्थिक और तकनीकी मूल्यांकन किया जायेगा।


उपभोक्ताओं को क्या–क्या फायदे मिलने वाले हैं?

1. बिजली की क्वालिटी में बड़ा सुधार होगा!

👉CSPDCL आधुनिक सबस्टेशनों और मजबूत वितरण नेटवर्क का उपयोग करती है। टाउनशिप में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या काफी हद तक खत्म होगी।

2. तेज और रेगुलर मेंटेनेंस

👉BSP की मैनपावर हर साल कम होती जा रही थी। CSPDCL के पास तकनीकी टीम और 24×7 सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध है।

3. लोड बढ़वाना होगा आसान

👉सैकड़ों उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाने के आवेदन सालों से अटके हुए हैं। CSPDCL के अनुसार नए नेटवर्क के बाद यह प्रक्रिया आसान होगी।

4. अवैध कनेक्शन पर लगाम

👉4500 अवैध घरों में भी मीटर लगाए जाएंगे। अब मुफ्त बिजली नहीं—सभी को नियमित उपभोक्ता माना जाएगा।

5. BSP का आर्थिक नुकसान रुकेगा

👉36 करोड़ से अधिक का वार्षिक घाटा कम होने लगेगा।


क्या कब्जाधारियों के लिए भी बड़ा बदलाव?

👉हाँ – टाउनशिप में लगभग 4500 कब्जाधारी घर मुफ्त बिजली का उपयोग कर रहे है जिनसे BSP को नुकसान हो रहा है, CSPDCL के आने के बाद: – हर घर में मीटर लगाया जाएगा, मुफ्त बिजली बंद होगी।  अब सभी उपभोक्ता नियमित बिलिंग सिस्टम में आएंगे यह टाउनशिप की वित्तीय और तकनीकी व्यवस्था को संतुलित करेगा।


क्या हैंडओवर के बाद बिजली और सस्ती हो जाएगी?

👉विशेषज्ञों के अनुसार BSP की मौजूदा बिजली दरें वास्तव में CSPDCL की घरेलू दरों से अधिक हैं। वर्षों से टाउनशिप के क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारी और अधिकारी BSP की सप्लाई पर निर्भर रहे, जिसकी लागत कंपनी के आंतरिक इंफ्रास्ट्रक्चर, पुरानी वितरण प्रणाली और भारी मेंटेनेंस खर्च के कारण तुलनात्मक रूप से ज्यादा पड़ती थी।

👉अब, हैंडओवर के बाद स्थिति पूरी तरह उलट सकती है। CSPDCL की घरेलू टैरिफ दरें पूरे राज्य में एक समान लागू होती हैं और BSP की वर्तमान दरों की तुलना में कम हैं, जिसके कारण उपभोक्ताओं के लिए यह निर्णय आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।

👉कई उपभोक्ता अब उत्सुक हैं कि क्या CSPDCL से सप्लाई शुरू होते ही उनका बिजली बिल पहले से कम हो जाएगा। हालांकि अंतिम निर्णय राज्य विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई और आधिकारिक आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन शुरुआती संकेत यह दिखा रहे हैं कि टाउनशिप के निवासियों को भविष्य में हल्का बिल मिल सकता है—यह बदलाव उनके लिए एक सुखद परिणाम बन सकता है।


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज़ 

One thought on “टाउनशिप बिजली में होने वाला बड़ा उलटफेर! – अब CSPDCL करेगी पावर सप्लाई का ‘Complete Takeover’?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *