BSP OHP में दर्दनाक हादसा: कार्य के दौरान महिला श्रमिक पुष्पा साहू की मौत, BSP WORKERS यूनियन ने दिलाई आश्रित को स्थाई नौकरी
– DIGITAL BHILAI NEWS – (भिलाई इस्पात संयंत्र से खबर)
- भिलाई इस्पात संयंत्र के Ore Handling Plant (OHP) में शुक्रवार की जनरल शिफ्ट के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कार्यरत श्रमिक श्रीमती पुष्पा साहू (42 वर्ष) की मौत हो गई।
- घटना की सूचना मिलते ही यूनियन पदाधिकारी और बीएसपी प्रबंधन सक्रिय हो गए।
- आइये विस्तार से जानते है इस घटना के बारे में👇
घटना कैसे हुई? –
👉जनरल शिफ्ट में श्रीमती पुष्पा साहू नीचे अपने तय कार्य में लगी हुई थीं, जब अचानक एक Pipe सीधा नीचे गिर गया।
👉प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाइप ने
• पहले उनके पहने हुए Safety Helmet को पूरी तरह फाड़ दिया
• और फिर सीधे उनके सिर पर जोरदार चोट पहुँची
👉चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत MAIN मेडिकल पोस्ट और फिर वह से सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहाँ पहुँचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यूनियन पदाधिकारियों की त्वरित मौजूदगी और कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही BSP Workers Union (BWU) के प्रमुख पदाधिकारी तुरंत सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचे। यूनियन पदाधिकारियों ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। यूनियन ने प्रबंधन से त्वरित राहत और रोजगार सहायता की मांग की, जिसके बाद मौके पर ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
👉इस दुर्घटना में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने मृतक परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुखद घटना पर शोक प्रकट किया। प्रबंधन ने यूनियन की सभी मांगों को तत्काल स्वीकार करते हुए मुआवजा, स्थाई नौकरी का नियुक्ति पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज परिवार को सौंपे। इसके साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि जो भी शेष लाभ, सुविधाएँ और सहायता प्रक्रियाएँ बची हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर परिवार को उपलब्ध कराया जाएगा।

परिवार को मिली तत्काल राहत – स्थाई नौकरी और आर्थिक सहायता
👉बीएसपी प्रबंधन और BWU यूनियन की उपस्थिति में मृतक के आश्रित के लिए निम्न सहायता स्वीकृत की गई:
👉प्रबंधन द्वारा दी गई सहायता
-
मृतक के आश्रित को स्थाई बीएसपी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
-
₹10 लाख इंश्योरेंस मुआवजा।
-
60 वर्ष की उम्र तक मासिक पेंशन।

मृतक की जानकारी
-
नाम: श्रीमती पुष्पा साहू
-
उम्र: 42 वर्ष
-
पति: श्री लेखराम साहू
-
कंपनी: Phoenix Solution
-
निवास: रिसामा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) – मृतक महिला अपने परिवार की आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण सदस्य थीं। उनके अचानक निधन से पूरा परिवार टूट गया है।
BSP WORKER’S UNION पदाधिकारी जिन्होंने परिवार को सहायता दिलवाई: –
-
कार्यकारी महासचिव – शिव बहादुर सिंह
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – शेख महमूद
-
उपमहासचिव – विमल कांत पांडे
-
वरिष्ठ सचिव – धनंजय गिरी
-
सचिव – रेजी नायर साथ ही अन्य पदाधिकारी सचिन, ऋषि कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
HR विभाग के इन अधिकारियो की रही मौजूदगी : –
👉महाप्रबंधक श्री JN ठाकुर, K सुपर्णा, विकास चंद्रा, संजय द्विवेदी
👉इस त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए BSP Workers’ Union ने HR विभाग के इन अधिकारियों का और उनके उच्च अधिकारियो के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रबंधन द्वारा उठाए गए ये कदम परिवार को कठिन समय में बड़ा सहारा देंगे।
सुरक्षा पर उठते सवाल और आगे की चुनौती –
OHP जैसे कार्यस्थलों को हाई-रिस्क ज़ोन माना जाता है, जहाँ PPEs, निरीक्षण, सेफ्टी लॉक-आउट, और संरचनात्मक चेक-अप बहुत जरूरी होते हैं। क्या यह मेंटेनेंस की कमी का मामला था? बीएसपी प्रबंधन से उम्मीद की जा रही है कि वे इस मामले की विस्तृत जांच कर भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएँगे। हाल ही में संयंत्र की कुछ घटनाओ में सुरक्षा चूक में संज्ञान लेते हुए दो महाप्रबन्धको को निलंबित किया गया था। साथ ही संयंत्र में शून्य सहनशीलता के नियम भी लागू किये गए है।
ये खबर भी पढ़े : – SADA Delegation की ED–HR से मुलाकात, दिव्यांग कार्मिको के लिए नई शुरुआत
अगली खबर पढ़े : – भिलाई में 7 दिसंबर को मनाया जाएगा गीता जयंती महोत्सव, बच्चों के लिए ड्राइंग-क्विज प्रतियोगिताएँ भी…पढ़िए कार्यक्रम की ये डिटेल्स
रिपोर्ट : – डिजिटल भिलाई न्यूज़

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Comebet88 has a really solid reputation. Lots of my friends play here, and the feedback is always positive. I recommend giving it a whirl at comebet88