BHILAI STEEL PLANT में ‘गुणवत्ता 2025’ का भव्य समापन – देखिए किस विभाग से किन टीमों ने मारी बाजी
– DIGITAL BHILAI NEWS – BHILAI
- BHILAI STEEL PLANT में गुणवत्ता 2025 (IN- PLANT) का फाइनल अध्याय आज एक गरिमामय समारोह के साथ पूरा हुआ।
- HRDC – L & D विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई इस क्लोजिंग और पुरस्कार वितरण समारोह में संयंत्र के हर विभाग से आई प्रतिभा, नवाचार और टीमवर्क का उत्सव मनाया गया।
- मुख्य अतिथि ED (P&A) श्री पवन कुमार की मौजूदगी में वातावरण में जोश और उपलब्धियों का रंग घुल गया।
- समारोह में सभी विभागों के CGM अधिकारी, HOD, निर्णायक मंडल, टीम फ़ैसिलिटेटर और सभी प्रतिभागी टीमों के सदस्य मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़ें 👉🏻 BONUS की नई परंपरा – “मीटिंग छोड़ो, चिल्लर लो!” जानिए, SAIL कर्मियों के खाते में कितना गिरेगा ‘बोनस रूपी चिल्लर’
तीन दिन, दो पैरेलल सेशन और 74 टीमों का संघर्ष
गुणवत्ता 2025 का यह सफर 29 से 31 जुलाई 2025 तक चला। जिसके अंतर्गत दो पैरेलल सेशन जिनमें पूरे दिन प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन चले।
74 टीमों ने अपना भागीदारी सुनिश्चित की थी, जो 5 अलग-अलग स्ट्रीम्स में बंटी थीं:
1. Quality Circle – Manufacturing Stream (MF)
2. Quality Circle – Manufacturing Support Stream (MFS)
3. Pure Services
4. Lean Quality Circle (LQC)
5. 5-S
हर टीम ने अपने विभाग की किसी गंभीर समस्या का समाधान ढूंढा, उसे डेटा और प्रैक्टिकल इम्प्लीमेंटेशन के साथ पेश किया।

ये खबर भी पढ़ें 👉🏻 SAIL के 4 बड़े अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सुविधा नहीं? — Sector 9 Hospital सहित सभी में “सुविधाओं की कमी” और “मरीजों की बढ़ती परेशानियां”
30 साल की यात्रा – लगातार बढ़ते कदम-
कार्यक्रम में बिज़नेस एक्सीलेंस विभाग ने ग्राफिकल📈 प्रेजेंटेशन द्वारा बताया 👉🏻
“इस प्रतियोगिता को शुरू हुए 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। शुरुआत में जब BSP में लगभग 25,000 कर्मचारी थे, तब सिर्फ 26 टीमों ने भाग लिया था। आज, कर्मचारियों की संख्या घटकर लगभग 13,000 रह गई है, लेकिन टीमों की संख्या 74 तक पहुंच गई है। यह Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों की गुणवत्ता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

इन-प्लांट प्रतियोगिता में चयनित टीमें अब Chapter और National क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता में जाएगी।। और International स्तर पर भी BSP का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह न केवल संयंत्र की छवि को सुदृढ़ करेगा, बल्कि यहां विकसित नवाचारों को देश-विदेश के मंच पर पहचान दिलाएगा।
जजेस और विशेष सम्मान
👉🏻कार्यक्रम की शुरुआत निर्णायकों को मोमेंटो भेंट कर हुई। मुख्य अतिथि श्री पवन साहब द्वारा निर्णायकों को मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
👉🏻 कार्यक्रम में Highest Participation Teams का Award SMS-3 विभाग को प्राप्त हुआ।
👉🏻2nd highest Participation Teams का अवॉर्ड PBS विभाग को प्राप्त हुआ।
ये खबर भी पढ़ें 👉🏻 BSP के 900 “ईमानदार कर्मचारी” बने निशाना – असली अवैध कब्जेदार घूम रहे आज़ाद🤫
विजेताओं की सूची – टॉप 50% टीमों के परिणाम 👇🏻
Manufacturing Stream से विजेता टीमों के नाम-
1.🥇 Team – “ऊर्जा” (URM)
2.🥈 Team – “RAIL रक्षक” (RSM)
3.🥉 Team – “अनन्या” (SP3)
4. मारुति (Blast Furnace)
5. अग्रदूत (Blast Furnace)
6. लक्ष्य (SP3)
7. सारथी (BRM)
8. समृद्धि (URM)
Manufacturing support Stream से विजेता टीमों के नाम-
1.🥇 सजक (SMS-2)
2.🥈 प्रवाह (PBS)
3.🥉 आदर्श (BF)
4. समर्थ (MRD)
5. शौर्य (COCCD)
6. समर्थ (OHP)
7. मुस्कान (SMS-2)
8. अग्रसर (BF)
9. GYANI (SMS-2)
Pure Services स्ट्रीम से –
1.🥇 स्पर्श (Medical)
2.🥈 स्पार्टन
Lean Quality Circle stream से
1.🥇 उद्भव (PBS)
2.🥈 नवाचार (SP3)
3.🥉 उन्नयन (BRM)
4. निरंतर (Plant Garage)
5. ध्यानी (SMS-2)
6. महामाया (BF)
7. सुरक्षा चक्र (SMS-3)
8. प्रगति (PBS)
9. परिवर्तन (SMS-3)
10. शिवनाथ (PBS)
11. RAIL निष्ठा (RSM)
12. उन्मुक्त (RCL)
5-S स्ट्रीम से –
1. 🥇 उदय (Forge Shop)
2. 🥈 सशक्त (RCL)
3. 🥉 जागरूक होता इंसान (Mars-1)
4. सौजन्य (Plant Garage)
5. विकास (Reclamation Shop)
अगली खबर भी पढ़ें 👉🏻 BSP के 900 “ईमानदार कर्मचारी” बने निशाना – असली अवैध कब्जेदार घूम रहे आज़ाद🤫
✍🏻 रिपोर्ट : Digital Bhilai News

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

