भिलाई इस्पात संयंत्र के PBS 2 में लगी आग: 25MW टरबाइन एरिया में घटना, 5 घायल — समय रहते पाया गया काबू

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के PBS-2 स्थित 25 मेगावाट टरबाइन एरिया में मंगलवार सुबह करीब पौने 10 बजे आग लगने की शुरुआती जानकारी सामने आई है।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें करीब 10 फीट तक उठती देखी गईं, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

आग पर तेजी से पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र प्रबंधन और फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंच गए। कई फायर टेंडर और 4–5 एम्बुलेंस की मदद से स्थिति को तेजी से नियंत्रित किया गया। प्रबंधन की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया और कुछ ही समय में स्थिति पर काबू पा लिया गया। फिलहाल प्रभावित क्षेत्र की निगरानी जारी है


⚠️ 5 घायल, शॉर्ट सर्किट की आशंका!

👉शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में 5 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। इनमें 3 PRW और 2 BSP कर्मी बताए जा रहे है।आग लगने के संभावित कारण के रूप में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, वहीं केबल जलने की बात भी सामने आई है। हालांकि नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है और तकनीकी टीम द्वारा जांच जारी है। यह सभी जानकारी फिलहाल शुरुआती इनपुट्स पर आधारित है। घटना से जुड़ी विस्तृत और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


अगली खबर पढ़े 👉पीलिया प्रकोप के बीच BSP की कार्रवाई तेज: सेक्टर-7 में साफ सीवरेज लाइन, अब पानी की जांच पर फोकस…

Join WhatsApp

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *