Bhilai Steel Plant “डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी” का दौरा, कर्मचारियों ने रखी कैंटीन व सेफ्टी संबंधी समस्याएं

HEALTH DIRECTOR VISIT AT BHILAI STEEL PLANT

– DIGITAL BHILAI NEWS – BSP


भिलाई, 14 अगस्त 2025 –

  • डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टीश्री आशुतोष पांडे जी ने गुरुवार को Bhilai Steel Plant का दौरा किया।
  • इस दौरान उन्होंने मर्चेंट मील, PLEM समेत संयंत्र के कई अन्य विभागों का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की।
  • दौरे के दौरान बीएसपी वर्कर्स यूनियन के उप महासचिव श्री विमल कांत पांडे, उप महासचिव श्री मनोज डड़सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शेख मेहमूद और यूनियन के सचिव आर. रेज्जी नायर उनके साथ मौजूद रहे।

ये भी खबर पढ़े – आदरणीया रजनी बघेल ने दिया नारीशक्ति का संदेश, बीएसपी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में “स्वतंत्रता दिवस” का भव्य आयोजन

Join WhatsApp

कर्मचारियों ने रखी सेफ्टी और कैंटीन की समस्याएं ‼️

👉🏻निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने श्री आशुतोष पांडे जी को सेफ्टी से जुड़ी चुनौतियों और कैंटीन सेवाओं में आई समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया।

👉🏻कर्मचारियों का कहना था कि बेस किचन कैंटीन, जो Bhilai Steel Plant के हृदय स्थल पर स्थित थी, अब पूरी तरह बंद हो गई है।

👉🏻इस बंद होने के कारण: लगभग 25 विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और ठेका श्रमिक प्रभावित हो रहे है और भोजन, नाश्ता करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।।


ये भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस पर HSCL Workers’ Union का भव्य आयोजन, अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने फहराया तिरंगा


विकल्प कैंटीन तक पहुंचना भी बना चुनौती 😮‍💨

👉🏻बेस किचन के बंद होने के बाद कर्मचारियों को पास स्थित बिल्डिंग नंबर 2 की कैंटीन में जाना पड़ता है।

👉🏻लेकिन यह कैंटीन तीसरे माले पर स्थित है, जिससे: विकलांग कर्मचारी, भारी श्रम करने वाले मजदूर और जिनका शरीर भारी है उनको ऊपर चढ़ने में काफी परेशानी होती है।

👉🏻कर्मचारियों का कहना है कि यह समस्या उनके लिए दैनिक तनाव और थकान को और बढ़ा रही है।


प्रबंधन से जल्द समाधान का आश्वासन🙏🏻

कर्मचारियों की बातें सुनने के बाद डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी श्री आशुतोष पांडे जी ने आश्वासन दिया कि वह इन सभी मुद्दों को उच्च प्रबंधन के समक्ष रखेंगे और जल्द से जल्द समाधान के लिए प्रयास करेंगे।


ये खबर भी पढ़ें – BSP के 900 “ईमानदार कर्मचारी” बने निशाना – असली अवैध कब्जेदार घूम रहे आज़ाद🤫


प्लांट की उत्पादकता और कर्मचारियों की सुविधा से जुड़ा मामला

👉🏻कैंटीन और सेफ्टी संबंधी समस्याएं न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुविधा को प्रभावित करती हैं, बल्कि कार्य उत्पादकता और प्लांट संचालन की दक्षता पर भी असर डाल सकती हैं।

👉🏻प्रबंधन द्वारा समय पर कदम उठाना न केवल कर्मचारियों की संतुष्टि बढ़ाएगा, बल्कि संयंत्र के सुचारू संचालन के लिए भी आवश्यक है।


Deputy Director Health & Safety – क्या है भूमिका और अधिकार?

Deputy Director Health & Safety एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और तकनीकी पद है, जिसका मुख्य कार्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों की निगरानी करना होता है।

मुख्य जिम्मेदारियां:

1. सेफ्टी ऑडिट और निरीक्षण – यह सुनिश्चित करना कि कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा मानक लागू हो रहे हैं।

2. एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन – दुर्घटना होने पर उसके कारणों की जांच और सुधारात्मक कदम सुझाना।

3. कैंटीन, मेडिकल और हाइजीन सुविधाओं का मूल्यांकन – कर्मचारियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भोजन व स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता।

4. सेफ्टी ट्रेनिंग प्रोग्राम – कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षित कार्य पद्धतियों की ट्रेनिंग देना।

5. रिपोर्टिंग टू हायर अथॉरिटी – गंभीर मामलों को मंत्रालय और प्रबंधन के उच्च स्तर तक पहुंचाना।

अधिकार और दायरा:

👉🏻संयंत्र में किसी भी विभाग में निरीक्षण करने का अधिकार।

👉🏻उच्च प्रबंधन को सिफारिशें भेजना और त्वरित कार्रवाई के लिए दबाव डालना।

👉🏻अगर कोई स्थिति कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो, तो कार्य रोकने की सिफारिश करना।

👉🏻कानूनी प्रावधानों के तहत प्लांट को नोटिस जारी करना।


अगली खबर पढ़े 👉🏻  SAIL के 4 बड़े अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सुविधा नहीं? — Sector 9 Hospital सहित सभी में “सुविधाओं की कमी” और “मरीजों की बढ़ती परेशानियां”


जाने BSP कर्मचारियों को कितना बोनस मिलने वाला है  BONUS की नई परंपरा – “मीटिंग छोड़ो, चिल्लर लो!” जानिए, SAIL कर्मियों के खाते में कितना गिरेगा ‘बोनस रूपी चिल्लर’


 

✍🏻 रिपोर्ट : Digital Bhilai News 

One thought on “Bhilai Steel Plant “डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी” का दौरा, कर्मचारियों ने रखी कैंटीन व सेफ्टी संबंधी समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *