BSP: BAR ROD MILL में ‘कॉबल’ से मचा हड़कंप — 12mm TMT रोलिंग के बीच Breakdown, करोड़ों का नुकसान

bhilai steel plant accident

– DIGITAL BHILAI NEWS – (Bhilai Steel plant BRM – Breakdown Update)

“क्या कभी आपने सोचा है कि एक गरम स्टील रॉड, अगर मशीन से रास्ता भटक जाए तो क्या हो सकता है?”

  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के बार एंड रॉड मिल (BRM) में बुधवार दोपहर ऐसा ही एक वाकया हुआ, जिसने न सिर्फ उत्पादन रोक दिया, बल्कि बहुत से सवाल भी खड़े कर दिए।
  • Roughing Stand-2 पर हुई इस घटना के बाद मिल का प्रोडक्शन घंटों तक ठप रहा और करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
  • देखिये कैमरे में कैद हुए इस हादसे को👇

Join WhatsApp

कैसे हुआ हादसा — जब स्टैंड फाउंडेशन हिल गया

👉घटना दोपहर करीब 12:45 बजे हुई। उस समय BRM में 12mm TMT की रोलिंग चल रही थी। अनुमानित टारगेट के मुताबिक एक शिफ्ट में लगभग 500 billets (wt. of one Billet 2 ton) रोल होते हैं — और घटना के समय तक 338 billets रोल हो चुके थे।

👉फर्नेस से निकल Roughing Stand में प्रवेश के समय Entry guide लूज़ हो गया। बेतरतीब दिशा से गुजरते हुए billet ने स्टैंड-2 से टकराकर share pin तोड़ दिया।

👉इसके बाद आगे का बल फाउंडेशन पर पड़ा और स्टैंड का बेस आंशिक रूप से shift हो गया — जिसका सबूत तस्वीरों से मिलता है।

cobble accident image bhilai steel plant
COBBLE IMAGE OF BREAKDOWN

Cobble क्या है? (साधारण भाषा में)

Cobble वह स्थिति है जब एक गरम बिलेट रोलिंग के दौरान रोलिंग लाइन में किसी वजह से फंसकर एक जगह इक्क्ठा हो घुमाव बना लेता है — यानी बिलेट लूप या गाँठ जैसा बन जाता है। साधारण भाषा में: जब स्टील की छड़ गाइड से भटककर मशीन के अंदर उलझ जाती है, तो वही cobble कहलाता है।

  • यह 1000°C+ तापमान पर होता है, इसलिए बहुत खतरनाक है।
  • Cobble से मशीनरी, रोलर्स और फाउंडेशन पर भारी बल पड़ता है।
  • कई बार यह कर्मचारियों के लिए भी जानलेवा बन सकता है — इसलिए इसे “High Risk Production Event” माना जाता है।

BHILAI STEEL PLANT BRM: यूनिट प्रोफ़ाइल और उत्पाद

Bar & Rod Mill (BRM), Bhilai Steel Plant का मुख्य यूनिट है जो TMT बार बनाती है। यहाँ पर प्रमुख साइज और ग्रेड निम्न हैं:

साइज (mm) ग्रेड उपयोग क्षेत्र
10 EQR 500D Housing & Light Construction
12 EQR 550D General Infrastructure
16 SEQR 550D Bridges & Heavy Projects
20 HCR 550D High Corrosion Resistance Sites

वार्षिक क्षमता: 0.9 MTPA

TMT ROD IMAGE
TMT ROD IMAGE

कितना हुआ नुकसान और प्रभाव?

सूत्रों के अनुसार:

  • प्रति घंटे अप्रत्यक्ष नुकसान: ≈ ₹10 लाख
  • अभी रात 12 बजे तक — यानी लगभग 11 घंटे का downtime
  • अनुमानित अप्रत्यक्ष लॉस: ₹1.1–₹1.3 करोड़ (केवल downtime estimate)

हादसे का संभावित कारण!

BHILAI STEEL PLANT ACCIDENT
STAND FOUNDATION BREAKDOWN

Roughing Stand-2 पर लगी Clamp Bolt और Groove Encoder Assembly टूट गई थी। यह टूटना किसी सामान्य वाइब्रेशन से नहीं, बल्कि high metal pressure impact के कारण हुआ।
दरअसल, billet के misalignment के बाद Stand-2 का shear pin पहले टूट गया, जिससे रोलिंग सिस्टम में load distribution अचानक असंतुलित हो गया।
Shear pin टूटने के बाद billet का frontal thrust सीधे encoder assembly पर पड़ा, और यही वजह थी कि clamp bolt और groove encoder unit दोनों ने mechanical failure दिखाया।  इस तरह cobble के साथ-साथ mechanical assembly भी क्षतिग्रस्त हो गई — और stand अपने foundation से आंशिक रूप से हिल गया। बताया जा रहा है – अगर auto-cut या shear interlock सक्रिय रहता, तो बिलेट लाइन से कटकर बाहर हो जाता — लंबे समय से कुछ safety systems bypass कर रखे हुए थे, आज उसका खामियाज़ा भुगतना पड़ा।”


अब आगे क्या ?

👉घटना के बाद से प्लांट प्रबंधन, इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस टीमें साइट पर जुटी हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी दोपहर से मुस्तैदी के साथ लगे हुए है। 

👉मुख्य गतिविधयों में – Hydraulic alignment और roller inspection, Foundation grouting और anchor bolts की जाँच, Auto-cut & safety interlock system की टेस्टिंग, Root Cause Analysis (RCA) रिपोर्ट तैयार करना आदि शामिल हो सकता है।

BHILAI STEEL PLANT BRM
image of cobble metal

⚠️ क्यों यह घटना सिर्फ एक तकनीकी फेल्योर नहीं है

👉यह ब्रेकडाउन सिर्फ मशीन टूटने का मामला नहीं है — यह safety culture और maintenance discipline का भी आइना है। यदि सिस्टम बायपास और preventive maintenance में कमी है, तो छोटे संकेत भी बड़े हादसे में बदल सकते हैं।

👉इसलिए जरूरी है कि: – Auto-cut और emergency shear जैसे सुरक्षा मैकेनिज़्म हमेशा सक्रिय रहें। – Guide alignment की नियमित जांच हो और foundation anchoring पर विशेष ध्यान दिया जाए। – कर्मचारियों को near-miss घटनाओं की रिपोर्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाए।


One thought on “BSP: BAR ROD MILL में ‘कॉबल’ से मचा हड़कंप — 12mm TMT रोलिंग के बीच Breakdown, करोड़ों का नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *