भिलाई स्टील प्लांट हादसा: रोते-बिलखते परिवार को मिला सहारा — 10 लाख अनुग्रह राशि और अनुकम्पा नियुक्ति
– DIGITAL BHILAI NEWS – (Bhilai Steel Plant Accident – हर्षवर्धन निषाद हादसा पर अपडेट) –
- भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में 18 नवम्बर 2025 को हुई दुखद सड़क दुर्घटना पुरे क्षेत्रीय समुदाय के लिए अत्यंत पीड़ादायक रही जिसने हर किसी को गहरा आघात पहुँचाया।
- इस हादसे में युवा ठेका कर्मचारी हर्षवर्धन निषाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
- घटना के बाद परिजन, परिचित और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में इस्पात भवन के बाहर धरना देकर अनुकम्पा नियुक्ति तथा उचित मुआवज़े की मांग रखी।
- आइये जानते है इस मामले में आगे क्या हुआ👇

सांसद ने दिखाया संवेदनशील नेतृत्व, तुरंत शुरू कराई वार्ता
👉स्थिति की गंभीरता और परिवार के गहरे सदमे को समझते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल तुरंत घटनास्थल और इस्पात भवन पहुँचे। उन्होंने प्रबंधन, पीड़ित परिवार और बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता के साथ बैठक कर अत्यंत संवेदनशीलता का परिचय दिया। सांसद जी ने प्रबंधन को निर्देश दिए कि मामले का त्वरित और मानवीय समाधान सुनिश्चित किया जाए।
ये खबर भी पढ़े: – BSP Retention Policy: नए नियम लागू, 6 महीने बाद किराया 3 गुना! Ex-Employees में बढ़ी चिंता
यूनियन की पहल से बनी संवाद की राह — बड़ा निर्णय तुरंत हुआ
👉यूनियन अध्यक्ष उज्जवलदत्ता के नेतृत्व में यूनियन ने प्रबंधन और पीड़ित परिवार के बीच संवाद का पुल बनाया। इस प्रयास से प्रारंभिक वार्ता सफल रही और प्रबंधन ने मानवीय आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
👉प्रबंधन ने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में किसी प्रकार की प्रतीक्षा नहीं कराई जाएगी। वार्ता के दौरान प्रबंधन ने – परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की साथ ही परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति देने का निर्णय लिया। यह निर्णय सुनकर उपस्थित लोगों ने राहत की सांस ली और परिवार को भावनात्मक सहारा मिला।
दूसरी वार्ता में मिला नियुक्ति पत्र — परिवार की आँखें भर आईं
👉आज 19 नवम्बर 2025 को आयोजित दूसरी बैठक में यूनियन उपमहासचिव मनोज डड़सेना की पहल पर पीड़ित परिवार और प्रबंधन के बीच पुनः वार्ता हुई।

👉प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक (आईआर) जे. एन. ठाकुर, विकास चंद्रा और सुश्री प्रियंका मीणा, वरिष्ठ प्रबंधक उपस्थित थे। बैठक में क्षेत्र की पार्षद डॉ. वीना चंद्राकर भी मौजूद रहीं और उन्होंने परिवार को सांत्वना दी।
👉इस बैठक में दिवंगत हर्षवर्धन निषाद के पिता देवेंद्र कुमार निषाद को उनके छोटे पुत्र यशवर्धन निषाद के नाम पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
👉अधिकारियों ने परिवार को विश्वास दिलाया— “यह क्षति अपूरणीय है, लेकिन इस कठिन समय में भिलाई इस्पात संयंत्र परिवार आपके साथ खड़ा है।” परिवार ने बताया कि 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि उनके खाते में जमा हो चुकी है, जिसके लिए उन्होंने प्रबंधन और यूनियन के प्रति आभार व्यक्त किया।
यूनियन लगातार साथ रही — हर चरण में दिया सहयोग:-
👉बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा—
“यूनियन परिवार आपके दुख में सदैव आपके साथ खड़ा है। हर प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।” प्रबंधन के दो अधिकारियों के साथ परिवार सेक्टर-9 अस्पताल पहुँचा, जहाँ उन्होंने दिवंगत हर्षवर्धन के पार्थिव शरीर को प्राप्त कर अंतिम विधिक प्रक्रिया प्रारंभ की। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी — शिवबहादुर सिंह (कार्यकारी महासचिव), दिलेश्वर राव (अतिरिक्त महासचिव), अमित बर्मन (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मनोज डड़सेना, प्रदीप सिंह, और संदीप सिंह (उपमहासचिव)— लगातार परिवार के साथ मौजूद रहे और पूर्ण सहयोग प्रदान करते रहे।
उपस्थित लोग
परिवार से: उर्मिला देवी निषाद (माता), देवेंद्र कुमार निषाद (पिता), यशवर्धन निषाद (भाई — अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त)
जनप्रतिनिधि: डॉ. वीना चंद्राकर (क्षेत्र की पार्षद)
प्रबंधन से: जे. एन. ठाकुर, महाप्रबंधक (आईआर), विकास चंद्रा, प्रियंका मीणा, वरिष्ठ प्रबंधक
यूनियन से: उज्ज्वल दत्ता, अध्यक्ष – मनोज डड़सेना, उपमहासचिव – शिवबहादुर सिंह, कार्यकारी महासचिव – दिलेश्वर राव, अतिरिक्त महासचिव – अमित बर्मन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – प्रदीप सिंह, उपमहासचिव – संदीप सिंह, उपमहासचिव
निष्कर्ष
👉इस पूरे घटनाक्रम में यह देखा गया कि परिवार, यूनियन, प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर समय पर फैसले लिए। सामान्यतः ऐसी प्रक्रियाएँ लंबी होती हैं, लेकिन इस मामले में मानविकता को प्राथमिकता देते हुए 48 घंटों के भीतर आर्थिक सहायता और अनुकम्पा नियुक्ति दोनों प्रदान कर दी गईं, जो एक उदाहरण प्रस्तुत करती है। परिवार को आर्थिक सहायता और अनुकम्पा नियुक्ति मिलने से उन्हें इस कठिन समय में एक महत्वपूर्ण सहारा मिला है। साथ ही यह उम्मीद भी बढ़ी है कि सुरक्षा मानकों को और मजबूत कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।
ये खबर भी पढ़े : भिलाई इस्पात संयंत्र में श्रमिकों की नौकरी पर संकट — सांसद विजय बघेल के हस्तक्षेप से जगी उम्मीद

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Hey guys, been trying out demopgslot and it’s super useful for practicing before playing for real. It lets you get a feel for the games without risking any dough. Check it out at demopgslot.