🔥 भिलाई का विकास रोडमैप तैयार! 2026-27 बजट को महापौर परिषद की मंजूरी, विकास और जन-सुविधाओं पर रहेगा जोर
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“भिलाई के विकास की दिशा तय करने वाला फैसला…”
- भिलाई शहर के विकास को नई गति देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है।
- नगर पालिक निगम भिलाई की महापौर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी दे दी है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले समय में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं और नागरिक जीवन को बेहतर बनाने का रोडमैप माना जा रहा है।
- आइए जानते है बैठक में क्या हुआ और कौन कौन थे मौजूद?👇
बैठक में क्या हुआ खास?
👉नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता महापौर नीरज पाल ने की, एवं बैठक में निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
👉इस बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शहर के विकास का वित्तीय खाका तैयार किया गया। आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का विस्तृत बजट प्रस्तुत किया, महापौर ने बजट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा शुरू की। जिसमें परिषद के सदस्यों ने बजट की बारीकी से समीक्षा की और शहर हित में अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। गहन विचार-विमर्श के उपरांत, परिषद के सदस्यों ने जनहितैषी कार्यों और शहर की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए बजट में आवश्यक संशोधनों को शामिल किया। इसके पश्चात, वित्तीय वर्ष 2026-27 के इस बजट को अंतिम निर्णय हेतु सामान्य सभा में भेजने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।
कौन-कौन रहे बैठक में मौजूद?
👉इस महत्वपूर्ण बैठक में महापौर परिषद के कई सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
- लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, संदीप निरंकारी
- साकेत चंद्राकर, केशव चौबे, एकांश बंछोर
- आदित्य सिंह, लालचंद वर्मा, मन्नान गफ्फार खान
- चंद्रशेखर गंवई, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू
👉साथ ही प्रशासनिक अधिकारी: अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे, उपायुक्त डी. के. कोसरिया, प्रभारी अधीक्षण अभियंता वेशराम सिन्हा, सभी जोन आयुक्त – अजय राजपूत, येशा लहरे, कुलदीप गुप्ता, अमरनाथ दुबे, अजय गौर, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, संजय अग्रवाल, संजय वर्मा, अनिल सिंह, अरविन्द शर्मा, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी जे पी तिवारी, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह व्यापक उपस्थिति इस बैठक की गंभीरता और महत्व को दर्शाती है।
अगली खबर पढ़े 👉 स्वदेशी मेले का तीसरा दिन: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, सिंधी समाज ने विभाजन की पीड़ा को मंच पर किया जीवंत
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

