दो BSP कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद पहुंचा थाने – BWU अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता की मध्यस्थता से सुलझा मामला… जानिए पूरा मामला

BHATTI THANA BHILAI

 – DIGITAL BHILAI NEWS –


5 – सितम्बर – 2025 – (भट्टी थाने से खबर)


  • स्टील सिटी BHILAI के सेक्टर-1 में रहने वाले दो Bhilai Steel Plant कर्मचारियों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार समझौता हो गया।
  • प्रताड़ना और झूठी शिकायतों से परेशान कर्मचारी ने शुक्रवार को भट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जहां BSP वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता की मध्यस्थता और पुलिस की सख्ती से समझौता हो गया।
  • आरोपी कर्मचारी ने लिखित माफीनामा देकर माफी मांगी।
Bhilai bhatti thana
आरोपी द्वारा लिखा गया माफी नामा

ये खबर भी पढ़ें – बार-बार Tax की लूट पर सवाल: क्या ‘वन नेशन, वन टैक्स’ बनेगा समाधान?


बैकग्राउंड: सालभर की मानसिक प्रताड़ना

पीड़ित कर्मचारी जिसके पास BHILAI सेक्टर 1 में ट्विन क्वार्टर है वो निचले हिस्से में रहते हैं। जबकि उनके ऊपर एक उनसे वरिष्ठ कर्मचारी रहते हैं। बताया जाता है कि जूनियर कर्मचारी के पास ट्विन क्वार्टर होने की ईर्ष्या भावना से वरिष्ठ कर्मचारी पिछले एक वर्ष से:

  • रोज पीड़ित कर्मचारी के घर के सामने तीन तीन गाड़ियां अव्यवस्थित तरीके से खड़ी करना,
  • गेट जोर से पटकना,
  • बिना मतलब झगड़ना,
  • पीड़ित कर्मचारी के मुख्य द्वार के एकदम सामने गाड़ी धोना,
  • घर पर तका-झांकी करना और
  • पीड़ित की पत्नी को परेशान करने और गलत नजरों से देखना जैसी शर्मनाक हरकतें कर रहा था।

पीड़ित ने इस दौरान कई बार सहन किया, यहाँ तक कि तनाव में आत्महत्या का भी विचार आया। लेकिन नौकरी और परिवार के कारण चुपचाप यह सब झेलता रहा।

Join WhatsApp

ये खबर भी पढ़ें – SAIL REFRACTORY UNIT भिलाई को मिला राजभाषा अग्रगण्य पुरस्कार, हिंदी में ठप्पा लगाने की अनूठी पहल रही खास


विवाद की चिंगारी: झूठी शिकायतें

मामला तब और बढ़ गया जब आरोपी ने पीड़ित के खिलाफ BHILAI भट्टी थाने और TA बिल्डिंग में झूठी शिकायतें कर दीं। इससे परेशान होकर पीड़ित ने अपने साथियों से चर्चा की और अंततः BSP वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता से संपर्क किया।


ये खबर भी पढ़ें – SAIL पेंशन: SESBF को NPS में ट्रांसफर करने मुद्दे पर BSP WORKER’S यूनियन और प्रबंधन आमने-सामने, ED HR ने ली राय”


पुलिस और यूनियन की पहल

👉शुक्रवार को पीड़ित अपने परिवार और साथियों के साथ भट्टी थाने पहुंचे।

👉पुलिस अधिकारी ने आरोपी को थाने बुलाया और दोनों पक्षों से पूछताछ की।

👉शुरू में दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। आरोपी ने तो पुलिस अधिकारी से बदतमीजी करते हुए यहां तक कहा कि “आप सरकारी कर्मचारी से ऐसे बात नहीं कर सकते।”

👉इस पर पुलिस अधिकारी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि “तुम्हें सरकारी कर्मचारी मानकर ही नरमी बरती जा रही है, वरना प्रकरण दर्ज कर जेल भेज देता।”


ये खबर भी पढ़ें – बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने श्रमिकों के मेडिकल जांच घोटाले और संयत्र की सुरक्षा लापरवाही पर जताया आक्रोश


उज्ज्वल दत्ता की अहम भूमिका🙏🏻

👉तनावपूर्ण माहौल के बीच उज्ज्वल दत्ता ने मध्यस्थता की और दोनों पक्षों को समझाया। उनकी पहल से विवाद बढ़ने से पहले ही थम गया।

👉आरोपी ने आखिरकार लिखित माफीनामा दिया।

👉पुलिस ने भी उसे कड़ी चेतावनी देकर आगे से किसी तरह की हरकत न करने की सख्त हिदायत दी।

👉पीड़ित की पत्नी, जो इस दौरान बेहद आहत थीं, ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई।


ये खबर भी पढ़ें – सेक्टर‑7 भिलाई में बनेगा ‘चार धाम’: दुर्गा पूजा 2025 का सबसे भव्य आकर्षण, 150 कलाकार कर रहे तैयारी – जानिए इस बार क्या होगा खास”


असर और विश्लेषण

👉यह मामला BHILAI BSP टाउनशिप में कर्मचारियों के बीच पड़ोस विवादों की गंभीरता को दर्शाता है।

👉मानसिक प्रताड़ना जैसे मुद्दे अक्सर चुपचाप सह लिए जाते हैं, लेकिन यह बेहद खतरनाक हो सकते हैं।

👉अगर समय रहते यूनियन और पुलिस की दखल नहीं होती तो मामला बड़ा रूप ले सकता था।

👉यह भी साबित हुआ कि यूनियन नेताओं की समय पर पहल कर्मचारियों के जीवन और करियर दोनों को बचा सकती है।


ये खबर भी पढ़ें – भिलाई गणेश उत्सव में मजबूरी की व्यवस्था: बिना पास खरीदे नहीं मिल रहे बप्पा के दर्शन


निष्कर्ष

BHILAI सेक्टर-1 का यह विवाद पुलिस और यूनियन की संयुक्त पहल से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। श्री उज्ज्वल दत्ता ने एक बार फिर दिखाया कि वे कर्मचारियों की समस्याओं में न सिर्फ साथ खड़े होते हैं बल्कि समाधान तक पहुंचाने में भी सक्रिय रहते हैं। यह घटना BHILAI टाउनशिप कर्मचारियों के लिए संदेश है कि अन्याय और प्रताड़ना के खिलाफ चुप न रहकर समय पर सही कदम उठाना जरूरी है।


अगली खबर भी पढ़ें – TATA की छोटी कंपनियों में लाखों का बोनस – फिर SAIL के कर्मचारी क्यों रहें पीछे?


 

रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *