Advertisement
Valentine Special Advertisement Digital Bhilai

“BAR ROD MILL” में अभिनव सुरक्षा कार्य संस्कृति की पहल – “सेफ्टी चाय☕ पे चर्चा”

bar rod mill bhilai steel plant

– Digital Bhilai News – भिलाई इस्पात संयंत्र – 


🪖सुरक्षित कार्य संस्कृति को सशक्त करने की दिशा में कदम

  • “Bar Rod Mill”  में सुरक्षित कार्य संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की गई है।
  • विभाग के मुखिया एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री योगेश शास्त्री द्वारा प्रारंभ की गई इस अभिनव पहल का नाम है – “सेफ्टी चाय पे चर्चा”।

पढ़ें SMS-III – DSO पुष्पा एंब्रोस की खास उपलब्धि 👉🏻 BSP’s Pride: Ms. Pushpa Ambrose Wins Prestigious “Bharat Gaurav Ratna Shri Award”


🤝औपचारिक मीटिंग से हटकर सहज संवाद

👌🏻यह पहल औपचारिक बैठकों से हटकर, एक सहज, सरल और प्रभावशाली संवाद की परिकल्पना है, जिसमें श्री शास्त्री स्वयं अपने कर्मचारियों से आमने-सामने एक कप चाय के साथ संवाद कर रहें हैं।

Join WhatsApp

👌🏻इस चर्चा का उद्देश्य केवल कार्य से जुड़े मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कर्मचारियों के व्यक्तिगत अनुभव, चुनौतियाँ और सुझावों को भी शामिल किया जा रहा है।


पढ़ें भिलाई सेक्टर 09 – डॉक्टर उदय कुमार की गोल्डन अचीवमेंट 👉🏻 छत्तीसगढ़ का गौरव: “डॉ. उदय कुमार” की Golden Achievement “Spice Route Magazine” में


“श्री धनराज साहू” के साथ विशेष बातचीत 🙏🏻

👉🏻इसी अभिनव कड़ी में श्री धनराज साहू (JEA) से चाय पे चर्चा हुई। ☕

👉🏻श्री शास्त्री ने विभागीय सुधारों के संबंध में उनके सुझावों को गंभीरता और गोपनीयता से दर्ज ✍🏻किया। इन सुझावों को भविष्य की रणनीतियों में समावेश हेतु संकलित 🗒️ भी किया जा रहा है।

BAR ROD MILL


एक उपहार🎁 जो सुरक्षा का 🤝 वादा है।

👉🏻प्रत्येक चर्चा के उपरांत सहभागी कर्मचारी को एक प्रतीक चिह्न भी भेंट किया जाता है, जिसमें उनकी पारिवारिक तस्वीर और एक सुरक्षा प्रतिज्ञा होती है

सुरक्षा प्रतिज्ञा 🫳🏻  “मैं स्वयं को सुरक्षित रखूंगा क्योंकि मैं अपने परिवार से प्रेम करता हूँ।”

🔎यह प्रतीक केवल एक उपहार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव और सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने का संकेत है। 🟢


Explosive Truth: “Bhilai Steel Plant” में 5 वर्षों में 14 मौतें – जिम्मेदारी नदारद, देखिए ये बड़ा खुलासा


विश्वास और सम्मान की मजबूत💪🏻 नींव

👉🏻बार एंड रॉड मिल की यह पहल केवल एक चर्चा ही नहीं, बल्किकार्यस्थल पर विश्वास”, सम्मान” और “सुरक्षा की भावना को मज़बूत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।”

👉🏻यह उदाहरण प्रस्तुत करता है कि जब शीर्ष नेतृत्व सुनने लगता है, तो कार्य संस्कृति अपने आप सशक्त और सकारात्मक बनती है। 🙏🏻


पढ़ें BSP BRM अधिकारी MS. ग्लैमिका पटेल की खास उपलब्धि 👉🏻 Inspiring Story: भिलाई स्टील प्लांट की अधिकारी Ms. Glamika Patel बनीं भारत की पहली ट्रांसजेंडर मेमोरी ट्रेनर


सुरक्षा और हाउसकीपिंग में उत्कृष्ट मानक 📈

श्री योगेश शास्त्री के नेतृत्व में BAR ROD MILL ने सुरक्षा मानकों और कार्यस्थल की स्वच्छता — दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

  • उनके निर्देशन में न केवल मशीनरी और प्रक्रियाओं को अधिक सुरक्षित बनाया गया है, बल्कि हाउसकीपिंग पर विशेष ध्यान देकर एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और व्यवस्थित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया गया है।
  • नियमित सुरक्षा निरीक्षण, स्वच्छता अभियानों और कर्मचारियों की जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों ने मिल को एक बेहतर, सुरक्षित और प्रेरणादायक कार्यस्थल का दर्जा दिलाया है।

जाने INS अजय और निस्तार के ये खास नाम क्यों रखे गए  👉🏻 क्यों खास हैं “INS Ajay” और “INS Nistar” ? जानिए स्टील, टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भर भारत की पूरी गाथा


 

✍🏻 रिपोर्ट : Digital Bhilai News

स्टील सिटी की हर खबर – अब आपके स्क्रीन पर

आप हमे अपनी न्यूज या एडवरटाइजमेंट को इस वॉट्सएप नंबर पर भेज सकते है +91 7224028089


– News Publication is free…

– Advertisements are chargeable…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *