BHILAI STEEL PLANT के MAIN MEDICAL इंचार्ज डॉ. ओ. पी. सिंह का आकस्मिक निधन
– DIGITAL BHILAI NEWS – भिलाई
14 अगस्त 2025 —
- Bhilai Steel Plant की मेडिकल सेवाओं के लिए वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले Main medical पोस्ट-1 (MMP-1) के इंचार्ज डॉ. ओ. पी. सिंह का अचानक निधन हो गया।
- सूत्रों के अनुसार, वे नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौटने के लिए निकले ही थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, कार में बैठते समय उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ।
- उनकी मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।
- सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें एम्बुलेंस से सेक्टर-9 अस्पताल की कैज़ुअल्टी में पहुंचाया, लेकिन ICU में शिफ्टिंग करते समय लिफ्ट में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
ये खबर पढ़े – SAIL सहित सभी CPSEs में “Compassionate Appointment” नीति पर लोकसभा में सरकार का बड़ा बयान
45 मिनट तक चली जिंदगी बचाने की कोशिश
👉ड्यूटी से निकलते समय जब उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। वे तुरंत वाहन से उतरे और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से कहा— “ईसीजी करो”. लेकिन दर्द बढ़ता गया, जिसके बाद सहकर्मी डॉक्टर और मेडिकल टीम तुरंत हरकत में आ गई।
👉आठ मिनट के भीतर ही उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा दिया गया।
👉अस्पताल के ICU में डॉक्टरों ने लगातार 45 मिनट तक CPR और अन्य इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिए, लेकिन प्रयास असफल रहा।
👉इस दौरान अस्पताल के बाहर और मेडिकल बिरादरी में यह खबर फैलते ही गहरा सन्नाटा छा गया।😔

दिसंबर में होने वाली थी सेवानिवृत्ति🙏🏻
👉मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी डॉ. सिंह इस वर्ष दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
👉लंबे समय से वे MAIN मेडिकल के इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे और अपने मृदुभाषी, सरल एवं विनम्र स्वभाव के कारण कर्मचारियों और मरीजों के बीच विशेष लोकप्रियता रखते थे।🙏🏻
👉रिटायरमेंट के बाद जनवरी 2026 में उनकी बेटी की शादी तय थी। घर में खुशियों की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक आई इस दुखद घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
पत्नी को देर से दी गई दुखद खबर
👉घटना के बाद डॉक्टरों ने तुरंत उनकी पत्नी को यह सूचना नहीं दी।
👉सहकर्मी डॉक्टर, करीबी मित्र और रिश्तेदार उन्हें रिसाली स्थित आवास से लेने पहुंचे।
👉वह लगातार यही कहती रहीं— “मैं अस्पताल नहीं जाऊंगी, डॉक्टर साहब ठीक होकर लौटेंगे”.
👉काफी समझाने और काउंसिलिंग के बाद ही उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें इस दुखद सच्चाई से अवगत कराया गया।
तीन दशक से अधिक की सेवा
डॉ. सिंह ने 1994 में BHILAI STEEL PLANT की चिकित्सा सेवाओं से जुड़कर अपनी पारी की शुरुआत की।
-
पहले सेक्टर-9 अस्पताल में पदस्थ रहे।
-
फिर 7 वर्ष राजहरा माइंस अस्पताल में सेवाएं दीं।
-
विभिन्न हेल्थ सेंटर्स में भी योगदान किया।
-
पिछले 14 वर्षों से मेन मेडिकल पोस्ट में डिप्टी CMO के पद पर कार्यरत थे।
ये खबर पढ़े – BONUS की नई परंपरा – “मीटिंग छोड़ो, चिल्लर लो!” जानिए, SAIL कर्मियों के खाते में कितना गिरेगा ‘बोनस रूपी चिल्लर’
परिवार और अंतिम संस्कार
👉डॉ. सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गए हैं।
👉बेटी दिल्ली में वकालत की पढ़ाई कर रही हैं, जबकि बेटा बेंगलुरु से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
👉दोनों के भिलाई पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार की तिथि तय होगी।
मेडिकल बिरादरी में गहरा शोक🙏🏻
👉भिलाई स्टील प्लांट के चिकित्सा समुदाय ने उन्हें मृदुभाषी, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील चिकित्सक के रूप में याद किया है।
👉सहकर्मियों के मुताबिक, डॉ. सिंह का व्यवहार ही उन्हें हर मरीज और सहकर्मी के दिल में अलग स्थान देता था। उनका जाना, भिलाई के चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

