सेक्टर 6 इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी विज्ञापन विज्ञापन

भिलाई के वार्ड 10 में 53.57 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, जी रोड से शीतला मंदिर तक चौड़ी होगी सड़क

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • वार्ड क्रमांक 10 में सड़क चौड़ीकरण और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
  • जी रोड से शीतला मंदिर तक महामाया मंदिर रोड पर 53 लाख 57 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, कवर्ड आरसीसी नाली निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य कराया जाएगा।
  • 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत होने वाले इन विकास कार्यों का दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया।
  • कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

53.57 लाख रुपये की लागत से होंगे विकास कार्य

👉15वें वित्त आयोग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 में जी रोड से शीतला मंदिर तक महामाया मंदिर रोड पर 53 लाख 57 हजार रुपये की लागत से कवर्ड आरसीसी नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पंडित एन.के. त्रिपाठी ने पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन की विधि संपन्न कराई।


सांसद विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि

👉इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीना वर्मा ने की। इस विकास कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की रही उपस्थिति

👉कार्यक्रम में लोक निर्माण प्रभारी डिकेश पटेल ,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अनुराग गुप्ता, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद हरिदास वैष्णव, सांसद प्रतिनिधि राजू निषाद, प्रदेश किसान मोर्चा मीडिया सब प्रभारी मिथिलेश यादव, किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य रामाधार शर्मा, जिला आईटी IT सेल सह प्रभारी जूही चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, एल्डरमैन अवधेश शुक्ला, गोल्डी गोस्वामी, प्रणव श्रीवास्तव, सुनीता कुर्रे, पार्षद प्रवीण राव, अश्विनी देशलहरे, उमाकांत साहू, श्रीमती रितिका यादव, हेमलता धीवर, लता साहू, उमेश्वरी साहू, राजकुमार सिंह, दीपक चतुर्वेदी, अवध बिहारी, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र साहू, इमरान रिजवी, पी.एन. दुबे, श्रीमती साधना स्वर्णकार, श्रीमती जुली सिंह, राधा ठाकरे, गीता निर्मलकर, रीता पाण्डेय, पूर्व पार्षद रागिनी निषाद, पिंकी सिल, ओंकार मार्कण्डेय, फिंगेश्वर साहू,होमेंद्र साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई को 68 करोड़ की विकास सौगात, 206 कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण; सड़क निर्माण के लिए 27 करोड़ से अधिक की घोषणा!

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *