भिलाई नगर निगम चुनाव 2026: मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव, नई समय-सारणी जारी!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों के बीच भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचन नामावली तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।
- इस संबंध में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय द्वारा 14 नवंबर 2026 को संशोधित समय-सारणी जारी की गई है।
- जारी आदेश के अनुसार, दावे एवं आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया 19 नवंबर तक निर्धारित की गई है।
- वहीं, प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर तथा प्राप्त दावों के निराकरण की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 तय की गई है।
- इसके अलावा, निराकरण आदेश के विरुद्ध अपील आदेश पारित होने के पांच दिवस के भीतर की जा सकेगी।
- परिसीमन, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में 25 नवंबर तक पूरी करने तथा कलेक्टर स्तर पर जांच एवं PDF मुद्रण के लिए जिला कार्यालय को सामग्री सौंपने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है।
- प्रशासन द्वारा जारी इस संशोधित कार्यक्रम के तहत निर्वाचन नामावली से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाएगा।
- ऐसे में मतदाता सूची से जुड़े दावे-आपत्तियों और संशोधन की प्रक्रिया पर संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों की नजर रहेगी।

अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में दुकान-सह-आवास के अतिरिक्त निर्माण पर हर महीने जुर्माना वसूली से व्यापारी परेशान, दीपावली बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

