इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

सेक्टर-9 हॉस्पिटल के हेड ऑफ मेडिकल्स डॉ. उदय कुमार समेत BSP के 13 अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त, OA-BSP करेगा सम्मानित!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के सेक्टर-9 हॉस्पिटल के हेड ऑफ मेडिकल्स डॉ. उदय कुमार धाबर्डे समेत अक्टूबर 2026 में संयंत्र से कुल 13 अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
  • इन वरिष्ठ अधिकारियों की वर्षों की सेवाओं के सम्मान में बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन (OA-BSP) द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
  • 28 अक्टूबर को सिविक सेंटर स्थित इंजीनियर्स भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, जोनल प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

28 अक्टूबर को इंजीनियर्स भवन में होगा सम्मान समारोह

👉बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अक्टूबर 2026 माह में भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह दिनांक 28.10.2026 को सायं 7.00 बजे इंजीनियर्स भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जायेगा।


ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर सहित पदाधिकारी करेंगे सम्मान

👉बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्रा ने बताया कि अक्टूबर 2026 माह में भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है एवं इस समारोह में ओए के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, जोनल प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी इन अधिकारियों का मिलकर सम्मान करेंगे।


अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 13 अधिकारियों की सूची

👉अक्टूबर 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निम्न अधिकारी शामिल हैं-

Join WhatsApp
  • श्री रवि शंकर, सीजीएम (ए एंड डी)
  • डॉ. उदय कुमार धाबर्डे, सीएमओ- एचओएम (मेडिकल)
  • श्री सौमेन्द्र साहा, डीजीएम (एचआर)
  • श्री आर. मनोज कुमार, एजीएम (आरएसएम)
  • श्री बीरेन्द्र कुमार, एजीएम (यूआरएम)
  • श्री अजय कुमार कलसकर, एजीएम (एसएमएस-2)
  • श्री सत्येन्द्र बिरज बारा, एजीएम (मेकनिकल सर्विसेस)
  • श्री स्वपन कुमार सारंगी, एजीएम (पीएलईएम)
  • श्री रमेश, एजीएम (डब्ल्यूएमडी)
  • श्री मोहनलाल जंघरे, एजीएम (ईआरएस)
  • श्री शंकर प्रसाद साहू सीनियर मैनेजर (दल्ली)
  • श्री महेन्द्र कुमार बघेल, सीनियर मैनेजर (एफएंडएसएस)
  • श्री सुरेन्द्र कुमार नायक, डिप्टी मैनेजर (एचआर)

ओए-बीएसपी द्वारा इन वरिष्ठ सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।


अगली खबर पढ़े 👉 CCQC-2026 में BSP की Steel Titans टीम का दबदबा, 185.47 अंक के साथ टॉप पर; वियतनाम कन्वेंशन के लिए अनुशंसित


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *