इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

चक्रवात और भारी बारिश की आशंका से भिलाई निगम अलर्ट, नालियों-पुलियों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • मौसम विभाग से चक्रवात और अतिवृष्टि की आशंका के बीच भिलाई नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
  • संभावित भारी बारिश के दौरान शहर में जलभराव रोकने और बरसाती पानी की निकासी सुचारू बनाए रखने के लिए नालियों एवं पुलियों की सफाई का विशेष अभियान शुरू किया गया है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

Bhilai Nagar nigam


चक्रवात एवं अतिवृष्टि की आशंका

👉मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल करने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई प्रशासन सतर्क हो गया है। संभावित भारी बारिश के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो तथा बरसाती पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए निगम आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में नालियों एवं पुलियों की साफ.सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


प्रमुख नालियों और जल निकासी मार्गों की सफाई पर जोर

👉निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संभावित अतिवृष्टि को ध्यान में रखते हुए निगम क्षेत्र की सभी प्रमुख नालियों, पुलियों एवं जल निकासी मार्गों की प्राथमिकता के आधार पर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर ध्यान दिया जाए, जहां बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। नालियों में जमा कचरा, मिट्टी एवं अन्य अवरोधों को हटाकर पानी के बहाव को सुचारू बनाया जाए, ताकि भारी बारिश होने की स्थिति में नागरिकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Join WhatsApp

निचली बस्तियों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

👉आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र की निचली बस्तियों, जलभराव वाले स्थानों एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव की व्यवस्था भी रखी जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा निगम प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए संभावित भारी बारिश से पहले ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।


भारी बारिश से निपटने निगम प्रशासन की एहतियाती तैयारी

👉नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संभावित भारी बारिश से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नालियों एवं पुलियों की सफाई के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे तथा आम नागरिकों को राहत मिल सके।


अगली खबर पढ़े 👉रिसाली के 8 वार्डों में पेयजल सप्लाई रहेगी प्रभावित! शनिवार से नियमित होगी जलापूर्ति


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *