इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

रिसाली के 8 वार्डों में पेयजल सप्लाई रहेगी प्रभावित! शनिवार से नियमित होगी जलापूर्ति

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • नगर पालिक निगम रिसाली के आठ वार्डों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है।
  • नेवई ओवर हेड टैंक की पाइपलाइन में लीकेज के कारण संधारण कार्य के लिए शटडाउन लिया गया है।
  • इसके चलते संबंधित वार्डों में नियमित नल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।
  • हालांकि, निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
  • नल से नियमित जलापूर्ति शनिवार से शुरू होगी।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

मंगलवार से शुरू होगा संधारण कार्य

👉नगर पालिक निगम रिसाली के नेवई ओवर हेड टैंक का संधारण कार्य मंगलवार से शुरू होगा। पाइप लाइन लिकेज होने की वजह से शुक्रवार तक के लिए शट्डाउन लिया गया है। इस दौरान नेवई ओवर हेड टैंक से होने वाली नियमित पेयजल आपूर्ती पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगी।


इन आठ वार्डों में प्रभावित रहेगी पेयजल आपूर्ति

👉शटडाउन के दौरान नेवई ओवर हेड टैंक से निम्नलिखित वार्डों में नियमित पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

  • वार्ड 16: बीआरपी काॅलोनी
  • वार्ड 17: शिव पारा स्टेशन मरोदा
  • वार्ड 18: एचएससीएल काॅलोनी स्टेशन मरोदा
  • वार्ड 19: विजय चैक स्टेशन मरोदा
  • वार्ड 20: शंकर पारा स्टेशन मरोदा
  • वार्ड 21: सूर्या नगर स्टेशन मरोदा
  • वार्ड 32: नेवई भाठा
  • वार्ड 33: नेवई बस्ती

टैंकर से होगी पेयजल की आपूर्ति

👉संधारण कार्य के दौरान प्रभावित वार्डों में पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी। संबंधित वार्डों के नागरिकों को इस अवधि में पेयजल के लिए टैंकर की व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

Join WhatsApp

शनिवार से नियमित होगी जलापूर्ति

👉नगर निगम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, संधारण कार्य के चलते प्रभावित रहने वाली नल से पेयजल आपूर्ति शनिवार से नियमित रूप से शुरू की जाएगी।


अगली खबर पढ़े 👉 खुर्सीपार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुप्त चेंबर वाले पिकअप से ₹4 करोड़ की नकदी बरामद!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *