सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव विज्ञापन विज्ञापन

भिलाई के दशहरा मंच पर सियासी संगम! कांग्रेस-BJP के दिग्गज एक साथ, रावण दहन के बीच भाईचारे का संदेश-

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • विजयादशमी के पर्व पर भिलाई के सेक्टर-7 मार्केट में आयोजित दशहरा उत्सव का मंच धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और राजनीतिक एकजुटता का साक्षी बना।
  • नवयुवक दशहरा उत्सव समिति एवं व्यापारी संघ द्वारा आयोजित 47वें वर्ष के भव्य दशहरा उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अतिथि शामिल हुए।
  • कार्यक्रम में रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया, वहीं नेताओं ने राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता और भाईचारे की भावना को भी रेखांकित किया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

सेक्टर-7 में 47वें वर्ष का भव्य दशहरा उत्सव

👉नवयुवक दशहरा उत्सव समिति एवं व्यापारी संघ, सेक्टर-7 मार्केट द्वारा 47वें वर्ष के दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को सेक्टर-7 मार्केट ग्राउंड, भिलाई नगर में किया गया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक इस आयोजन में भजन संध्या, सर्वप्रथम लंका दहन, भव्य आईपीएल तर्ज पर और इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी एवं रावण दहन प्रमुख आकर्षण रहे।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

कार्यक्रम में शामिल हुए राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अतिथि

👉कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि श्री मनीष पांडे जी, श्री हरेंद्र यादव जी, श्री इन्द्रजीत सिंह छोटु जी, श्रीमती सुभद्रा सिंह जी, श्रीमती निर्मला यादव जी और अतिथि श्री प्रकाश महोबिया जी, श्री राजेश अग्रवाल जी, श्री ललित अग्रवाल जी उपस्थित रहे।


लंका दहन और रावण दहन के साथ दिया सत्य की जीत का संदेश

👉दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम लंका दहन वज्र आतिशबाजी के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के द्वारा रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतलों का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया।

Join WhatsApp

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही ये बात

👉पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति, पार्टी और विचारधारा अपनी जगह हैं, लेकिन विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने अहंकार और घमंड के प्रतीक रावण का अंत कर सत्य की विजय का संदेश दिया था। उन्होंने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए आयोजनकर्ताओं की सराहना की और भव्य आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी।


प्रेमप्रकाश पांडेय ने दिया एकजुटता का संदेश

👉भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय ने भी विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस मंच पर दोनों राजनीतिक दलों के नेता मौजूद हैं। विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन बुराई को समाप्त करने के लिए सभी को साथ आना चाहिए। उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर बुराइयों को समाप्त करने और असत्य पर सत्य की जीत के संदेश को आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


आयोजक गोल्डी सोनी ने दिया स्वागत भाषण

👉स्वागत भाषण समिति की तरफ से आयोजक गोल्डी सोनी जी के द्वारा दिया गया।


रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण और लंका का निर्माण

👉कार्यक्रम में रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण और लंका निर्माण विनय ताम्रकार जी द्वारा और इलेक्ट्रॉनिक, आईपीएल आतिशबाजी प्रकाश राव (वेगी) द्वारा किया गया।


आयोजनकर्ताओं की भूमिका

👉इस भव्य दशहरा उत्सव के आयोजन में समिति की ओर से निम्नलिखित आयोजकों की भूमिका रही:

  • श्री गोल्डी सोनी
  • श्री रामकुमार राय
  • श्री जीवेश उपाध्याय
  • श्री रोहित तिवारी
  • श्री स्वामी रेड्डी
  • श्री नरेश राजपूत

विजयादशमी के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे तथा असत्य पर सत्य की जीत के संदेश को सामने रखा।


अगली खबर पढ़े 👉BSP प्रबंधन और संयुक्त यूनियन की बैठक में कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा, कैंटीन सुधार से लेकर वेज रिवीजन तक रखी गई बात! 


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *