सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव विज्ञापन विज्ञापन

BSP BRM में मारपीट की खबर निकली झूठी! गलत खबर के खिलाफ पवन साहू और श्रमिक आयुष रेड्डी पहुंचे थाने, दर्ज कराया बयान!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के बार एवं रॉड मिल (BRM) में ठेका श्रमिक के साथ कथित मारपीट को लेकर प्रकाशित खबर पर अब सेक्टर-6 को-ऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े BSP कर्मचारी पवन साहू और श्रमिक आयुष रेड्डी ने कड़ा विरोध जताया है।
  • पवन साहू के मुताबिक, उनके द्वारा ठेका श्रमिक को थप्पड़ मारने की खबर पूरी तरह झूठी और निराधार है।
  • उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने और संबंधित श्रमिक आयुष रेड्डी ने भट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
  • दोनों का कहना है कि उनके बीच मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई और भ्रामक खबर से उनकी छवि के साथ विभाग की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हुई है।
  • आइए विस्तार से जानते है 👇

Bsp brm

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

पवन साहू बोले—मेरे खिलाफ झूठी खबर से किया जा रहा मानसिक प्रताड़ित

👉पवन साहू के अनुसार, भट्टी थाने में दी गई लिखित शिकायत में उन्होंने बताया है कि एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ने झूठी खबर प्रकाशित कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और कार्यक्षेत्र में बदनाम करने की कोशिश की है। उनका कहना है कि BRM में कर्मचारी और ठेका श्रमिक आपसी तालमेल के साथ काम करते हैं तथा विभाग की कार्यशैली शांतिपूर्ण रही है। पवन साहू ने आरोप लगाया कि उनके और आयुष रेड्डी के बीच मारपीट की खबर तथ्यों पर आधारित नहीं है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को विभाग की छवि खराब करने की कोशिश बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Bar and rod mill

Join WhatsApp

आयुष रेड्डी ने भी शिकायत में मारपीट से किया इनकार

👉इस मामले में श्रमिक आयुष रेड्डी ने भी भट्टी थाने में लिखित शिकायत दी है। आयुष का कहना है कि पवन साहू के साथ उनके संबंध अच्छे हैं और दोनों मिलजुलकर काम करते हैं। उनके अनुसार, थप्पड़ मारने या मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। आयुष रेड्डी ने कथित तौर पर यह भी कहा कि प्रकाशित खबर के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हैं और उनके तथा पवन साहू के संबंधों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

Digital Bhilai News


BRM विभाग की छवि पर सवाल? प्रबंधन से कार्रवाई की उम्मीद!

👉पवन साहू का कहना है कि मारपीट की खबर से केवल उनकी व्यक्तिगत छवि ही नहीं, बल्कि BRM विभाग की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हुई है। उनका कहना है विभाग में बीएसपी कर्मचारी और ठेका श्रमिक आपसी सहयोग से काम करते हैं। ऐसे में किसी घटना के संबंध में खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि जरूरी है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि भट्टी पुलिस शिकायतों पर क्या कार्रवाई करती है और बीएसपी प्रबंधन विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली गलत जानकारी की जांच के लिए क्या कदम उठाता है?


सोसाइटी चुनाव से जोड़कर लगाए आरोप

👉पवन साहू ने इस पूरे घटनाक्रम को सेक्टर-6 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के आगामी चुनाव से जुड़ा बताया है।उनका आरोप है कि चुनावी माहौल में उनकी छवि खराब करने और विभाग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। क्योंकि पवन साहू ने सोसायटी में ब्याज दर को 12 से 9% पर लाने की मुहिम छेड़ रखी है और उनकी इस मुहिम को उन्हें बदनाम कर खत्म करने की कोशिश की जा रही है। आगामी चुनाव में वे 9% पैनल में संचालक पद के लिए चुनाव लड़ रहे है। 


अगली खबर पढ़े 👉 सेक्टर-7 दुर्गा पंडाल पहुंचे BSP के ED Works राकेश कुमार, संयंत्र में Zero Accident और सुरक्षित उत्पादन का दिया संदेश


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *