हाईटेक अस्पताल में 32 लाख का गबन! कैशियर गिरफ्तार! पढ़े पूरी खबर –
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- हाईटेक अस्पताल की नकद राशि में करीब 32 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है।
- अस्पताल में करीब छह वर्षों से कैशियर के पद पर कार्यरत आरोपी पर संस्थान की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखने और अधिकारियों को बैंक में राशि जमा किए जाने की फर्जी जानकारी ई-मेल के जरिए देकर गुमराह करने का आरोप है।
- शिकायत की जांच में वित्तीय अनियमितता और गबन के तथ्य सामने आने के बाद सुपेला थाना की स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपी कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन
👉हाईटेक अस्पताल, भिलाई के संचालक मनोज अग्रवाल द्वारा चौकी स्मृति नगर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में बताया गया कि अस्पताल में पिछले लगभग 06 वर्षों से कैशियर के पद पर कार्यरत जसविंदर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी 122/डी रुआबांधा सेक्टर, भिलाई, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग द्वारा अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रखी जा रही थी।
शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने उपलब्ध दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन एवं अन्य संबंधित तथ्यों की जांच की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने कैशियर के पद का दुरुपयोग करते हुए संस्थान की लगभग 32 लाख रुपये की राशि का गबन किया है। इसके बाद थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1301/2026, धारा 316(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह
👉पुलिस की विवेचना में सामने आया कि आरोपी द्वारा अस्पताल की राशि बैंक में जमा करने के संबंध में ई-मेल के माध्यम से गलत जानकारी दी जाती थी। इस तरह वास्तविक वित्तीय स्थिति को छिपाने और संस्थान के अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया जाता था।
आरोपी द्वारा कैशियर के पद का लाभ उठाकर अस्पताल की नकद राशि बैंक में जमा करने के बजाय अपने कब्जे में रखी जाती थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को राशि बैंक में जमा किए जाने की फर्जी जानकारी ई-मेल के माध्यम से भेजकर वास्तविक स्थिति को छिपाया जाता था।
पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
👉विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गबन की राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जसविंदर सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी द्वारा गबन की राशि से खरीदा गया Samsung कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000/- है, पुलिस ने विधिवत जप्त किया है।
आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की विवेचना अभी जारी है।
आरोपी का नाम
जसविंदर सिंह, उम्र 46 वर्ष
निवासी 122/डी रुआबांधा सेक्टर, भिलाई, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।
स्मृति नगर चौकी पुलिस की रही अहम भूमिका
उक्त प्रकरण में चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शिकायत की गंभीरता को देखते हुए दस्तावेजों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच, साक्ष्य संकलन तथा आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
दुर्ग पुलिस ने संस्थानों को दी ये सलाह
👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों एवं व्यवसायिक संस्थानों से अपील की है कि संस्थान की वित्तीय राशि के लेन-देन एवं बैंक जमा संबंधी अभिलेखों का नियमित रूप से मिलान एवं सत्यापन किया जाए। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी अथवा गबन की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
अगली खबर पढ़े 👉 हथखोज में गूंजा ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ का गौरव, सांसद विजय बघेल ने किया प्रतिमा का अनावरण
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

