26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- खेल केवल मैदान पर जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास की मजबूत नींव तैयार करता है।
- इसी संदेश के साथ 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह गुरुवार को कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
- 31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
- आइए विस्तार से जानते है 👇
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का माध्यम : सांसद विजय बघेल
👉कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अपने स्कूली जीवन के खेलों से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन में उन्होंने भी विभिन्न खेलों में भाग लिया और खेल के मैदान से मिले अनुभव आज भी उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। इसके परिणामस्वरूप देश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न मंचों पर तिरंगा लहरा रहे हैं।
पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रहें विद्यार्थी
👉कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
खेलों से होता है बच्चों का समग्र व्यक्तित्व विकास
👉विशेष अतिथि दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बघमार ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बच्चों के व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। खेलों से शारीरिक एवं मानसिक क्षमता मजबूत होती है, इसलिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों से जुड़े रहना चाहिए।
विभिन्न संभागों के खिलाड़ियों और दल प्रबंधकों ने लिया हिस्सा
👉इससे पूर्व संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग श्री के.वी. राव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ियों एवं दल प्रबंधकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर सहायक संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग श्री के.के. शुक्ला, सहायक संचालक खेल दुर्ग संभाग श्रीमती कल्पना स्वामी, श्री पी.जे. सेबेस्टियन (दल प्रबंधक दुर्ग संभाग), श्री पीताम्बर पटेल (दल प्रबंधक रायपुर संभाग), श्री राजेश प्रताप सिंह (दल प्रबंधक सरगुजा संभाग), श्री धनीराम यादव (दल प्रबंधक बिलासपुर संभाग), साहिबा (दल प्रबंधक बस्तर संभाग) सहित विभिन्न संभागों के व्यायाम शिक्षक, ऑफिशियल्स एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में व्यायाम शिक्षक और खेल अधिकारी रहे मौजूद
👉कार्यक्रम में विनोद नायर, अशोक कुमार रिगरी, सुधीर बंसल, अविनाश चंद्रशील, पूनम मिश्रा, आरती शुक्ला, जावेद, टुम्मन देवांगन, सुनील कुमार डडसेना, उमेश निर्मलकर, मोहित, विशाल, योगेश, सुधांशु, यीतेश, परिवेश, राजेन्द्र, सीतेश्वर, सनत, हिमाचल, हिमांशु, यशोदा साहू सहित बड़ी संख्या में व्यायाम शिक्षक एवं खेल अधिकारी उपस्थित थे।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र से किया सम्मानित
👉समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएनजी एवं सेजेस बालाजी नगर भिलाई के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया।
ममता ध्रुव एवं नरोत्तम साहू ने किया कार्यक्रम का संचालन
👉कार्यक्रम का संचालन ममता ध्रुव एवं नरोत्तम साहू ने किया। आभार प्रदर्शन सहायक संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग श्री के.के. शुक्ला ने किया। समारोह के साथ 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP में करीब 200 अधिकारियों-कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड से बचाव का पाठ, HRD भवन में चला ‘साइबर जागृति अभियान’
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

