भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर स्क्रैप चोरी की कोशिश नाकाम, 2 आरोपी गिरफ्तार; 47 हजार की सामग्री जब्त!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई स्टील प्लांट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कॉपर स्क्रैप चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है।
- प्लांट के जंक्शन-12 स्थित कोक ओवन क्षेत्र से करीब 160 किलो कॉपर वायर चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी सीआईएसएफ टीम ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।
- इसके बाद दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
- पुलिस ने दोनों के कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित कुल 47 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर वायर चोरी की कोशिश
👉दिनांक 12.08.2026 की रात्रि भिलाई स्टील प्लांट के अंदर कॉपर वायर चोरी की घटना में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने त्वरित विवेचना करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सामग्री बरामद की। दिनांक 13.08.2026 को CISF इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12 के पास कोक ओवन क्षेत्र में गैलरी से लगभग 160 किलो कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये है, चोरी कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।
सीआईएसएफ टीम ने चोरी के सामान सहित आरोपी को पकड़ा
👉प्लांट के अंदर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ टीम द्वारा चोरी के सामान सहित आरोपी लोकराम ध्रुव को पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा अन्य साथियों के साथ प्लांट की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर स्क्रैप चोरी करना बताया गया।सीआईएसएफ की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस ने जोरातराई में दबिश देकर दूसरे आरोपी को पकड़ा
👉विवेचना के दौरान थाना भिलाई भट्ठी पुलिस टीम द्वारा ग्राम जोरातराई में दबिश देकर आरोपी घनश्याम मण्डावी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर कीमती लगभग 40,000 रुपये एवं एक नग स्मार्ट मोबाइल फोन कीमती लगभग 7,000 रुपये, कुल जुमला कीमती 47,000 रुपये जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।
आरोपियों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?
👉आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को पार करते हुए दीवार फांदकर प्लांट परिसर में प्रवेश कर स्क्रैप सामग्री चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- लोकराम ध्रुव, उम्र 36 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
- घनश्याम मण्डावी, उम्र 31 वर्ष, निवासी बाजार चौक, देवांगन पारा, जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
47 हजार रुपये की सामग्री जब्त
👉पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई है—
- 160 किलो कॉपर वायर, कीमती लगभग 40,000 रुपये।
- 01 नग स्मार्ट मोबाइल फोन, कीमती लगभग 7,000 रुपये।
कुल जुमला कीमत : 47,000 रुपये।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
👉उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि पुनीत राम वर्मा, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू, आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, अमित सिंह एवं जय नारायण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
👉पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। वहीं, प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि चोरी की इस कोशिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
दुर्ग पुलिस की अपील
👉दुर्ग पुलिस द्वारा औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं उनके आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित सुरक्षा इकाई अथवा पुलिस को देने की अपील की जाती है। औद्योगिक परिसरों में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।
अगली खबर पढ़े 👉 सेवानिवृत्त BSP कर्मचारी से ₹45.18 लाख की साइबर ठगी, बैतूल से आरोपी गिरफ्तार!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

