भिलाई निगम सख्त: राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, आयुक्त सुरुचि सिंह ने एजेंसी को दिए कड़े निर्देश
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाईनगर में नगर पालिक निगम की आय बढ़ाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राजस्व वसूली अभियान को तेज करने की तैयारी शुरू हो गई है।
- इसी कड़ी में निगम आयुक्त सुरुचि सिंह ने राजस्व विभाग और वसूली एजेंसी के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर कर वसूली की प्रगति का आकलन किया।
- बैठक में स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए तथा बड़े बकाएदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
राजस्व वसूली की प्रगति की हुई समीक्षा
👉दिनांक 30/07/2026 को नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह की अध्यक्षता में निगम के सभागार कक्ष में राजस्व आय तथा विभिन्न स्थानीय करों की समीक्षा हेतु एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम के राजस्व संग्रह की वर्तमान स्थिति का बारीकी से आकलन किया गया तथा आय वृद्धि के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
एजेंसी को समय पर शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश
👉आयुक्त ने कर वसूली कार्य में लगी एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य पूरा किया जाए।
बड़े बकाएदारों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई
👉बड़े राजस्व बकाएदारों की सूची तैयार कर उन्हें तत्काल नोटिस जारी करने और नियमानुसार वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
डिजिटल भुगतान व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर
👉आम नागरिकों को कर भुगतान में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए डिजिटल भुगतान पद्धतियों और ऑनलाइन पोर्टल को और बेहतर बनाने पर बल दिया गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे एजेंसी के कार्यों की प्रतिदिन निगरानी करें और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
आयुक्त ने दी सख्त चेतावनी
“निगम क्षेत्र के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए समय पर राजस्व प्राप्त होना अत्यंत आवश्यक है। कर वसूली के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
👉उक्त बैठक के दौरान अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, उपायुक्त डी के कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, येशा लहरे, कुलदीप गुप्ता, लेखाधिकारी चन्द्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी जे पी तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारीगण एवं राजस्व वसूली एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP के दर्जनों अधिकारियों का सम्मान, EPS-95 Higher Pension पर भी बड़ा अपडेट; ऑफिसर्स एसोसिएशन ने रखी अहम बातें
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


I’ve tried a few apps lately but this one is definitely the smoothest. The interface is super easy to navigate and the payouts are quick. Highly recommend phgperyaapp for anyone looking for some real excitement.
This place has a great vibe and the payouts are consistently fast. I appreciate the transparency and the easy registration process. phbtbjili
Finally found a site that doesn’t lag during peak hours. The game variety is impressive and the registration process was a breeze. Love it here! Try phjiliok