प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी में 07 हितग्राहियों को मिला आवास…जाने नाम👇

– DIGITAL BHILAI NEWS –

“पारदर्शी प्रक्रिया में निकली लाटरी, लाभार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी… – भिलाई”

  • शहर में आवास की उम्मीद लगाए बैठे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आज राहत की खबर सामने आई।
  • नगर पालिक निगम भिलाई में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY – AHP घटक) के तहत लाटरी का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 07 हितग्राहियों को आवास आबंटित किए गए।
  • निगम सभागार कक्ष में आयोजित इस प्रक्रिया में मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी योजना से निर्मित आवासों को शामिल किया गया।
  • पूरी प्रक्रिया खुली लाटरी प्रणाली के तहत पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई, जिससे पात्र आवेदकों के बीच निष्पक्ष तरीके से आवासों का चयन किया जा सके।
  • आइए जानते है पूरी खबर 👇

निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ आवंटन –

👉इस महत्वपूर्ण लाटरी प्रक्रिया के दौरान निगम और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, सभापति गिरवर बंटी साहू, पार्षद महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, नोडल अधिकारी सह अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम और उप अभियंता दीपक देवांगन मौजूद रहे।

👉इसी दौरान लाटरी के माध्यम से जिन आवेदकों को आवास आवंटित किया गया, उनमें अरूण तिवारी, घमोतिन बाई, ओमेन्द्र कोल्हाकर, वंदना शिवरामवार, पैयरी बाई, सीता बाई एवं मोहम्मद खालिक शामिल हैं।


गरीब परिवारों को सुरक्षित घर उपलब्ध कराना योजना का मुख्य उद्देश्य🙏

👉प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमुख उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार लाटरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया गया, ताकि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी भेदभाव के आवास मिल सके।आवास प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शासन और निगम प्रशासन का आभार जताया। कई हितग्राहियों ने कहा कि वर्षों से अपने घर का सपना देख रहे थे, जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है।

Join WhatsApp

भविष्य में भी जारी रहेंगे ऐसे आयोजन;

👉नगर पालिक निगम भिलाई ने संकेत दिया है कि भविष्य में भी इसी तरह की लाटरी और आवास आवंटन प्रक्रियाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, ताकि शहर के अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंच सके।


कार्यक्रम में मौजूद रहे ये अधिकारी और कर्मचारी।

लाटरी आयोजन के दौरान आवास शाखा से जुड़े कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान आवास प्रभारी विदयाधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, नम्रता ठाकुर, जी जागेश्वर साहू, मेहत्तर सोनी, भूषण निर्मलकर, मोहन राव, थलेश्वर जोशी, सावित्री सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


अगली खबर पढ़े 👉 31 मार्च तक जमा करें संपत्तिकर, नहीं तो लगेगा 18% अधिभार और 1000 रुपये जुर्माना


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज 

3 thoughts on “प्रधानमंत्री आवास योजना की लाटरी में 07 हितग्राहियों को मिला आवास…जाने नाम👇

  1. So, I tried wazambaapp, you know? I quite like the colourful interface and avatar selection. The app is easy to use on my phone and the games are pretty good. Could do with a few more promotions, but all in all, it’s a decent app, I recommend everyone to check it out. Go try and install the app! wazambaapp

  2. Hey y’all! I’ve given 82betcasino a fair go, and honestly? It’s alright. The bonus structure is nothing special, but I found the variety of sports to bet on pretty good. The live betting section is alright. Give it a chance guys! 82betcasino

  3. Hey, so I downloaded 50betapp. The app itself is simple. Easy to use. Selection of games good. Could use a little updating though to be fair. But it does what it says on the tin. Download it, give it a whirl! Good selection. 50betapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *