हेलमेट–सीट बेल्ट पर सख्ती, ड्रिंक एंड ड्राइव पर जीरो टॉलरेंस: SSP भिलाई की यूनियनों संग अहम बैठक
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक अनुशासन को लेकर आज SSP भिलाई सेक्टर-6 थाना परिसर में एक अहम बैठक आयोजित की गई।
- इस बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र की विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
- बैठक का मुख्य उद्देश्य भिलाई शहर में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आम नागरिकों, विशेषकर औद्योगिक कर्मियों की दैनिक आवाजाही को सुरक्षित बनाना रहा।
- आइए विस्तार से जानते है बैठक के प्रमुख अंश –
इन तीन बिंदुओं पर शहर में चल रही है सघन चेकिंग!
👉बैठक के दौरान SSP कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया कि भिलाई के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फिलहाल केवल तीन बिंदुओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
👉यह चेकिंग मुख्य रूप से मुर्गा चौक, DPS चौक और रेल चौक जैसे संवेदनशील स्थानों पर की जा रही है।
👉पहला बिंदु यह है कि सभी दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
👉दूसरा बिंदु कार चालकों के लिए है, जिसमें ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट लगाना जरूरी बताया गया है।
👉तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण बिंदु ड्रिंक एंड ड्राइव से जुड़ा है, जिस पर पुलिस ने बिल्कुल सख्त रुख अपनाने की बात कही है।
👉SSP कार्यालय की ओर से यह भी साफ किया गया कि फिलहाल वाहन के अन्य कागजात जैसे आरसी, बीमा या लाइसेंस की नियमित चेकिंग नहीं की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।
BSP यूनियनों ने उठाए टाउनशिप की सड़कों से जुड़े मुद्दे!
👉इस बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र की यूनियनों ने शहर की जमीनी समस्याओं को भी मजबूती से सामने रखा। BSP Workers Union की ओर से बैठक में उपस्थित वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित बर्मन ने टाउनशिप की सड़कों की स्थिति और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे।
- यूनियन के उप महासचिव विमल कांत पांडेय ने खुर्सीपार गेट का मुद्दा उठाते हुए बताया कि ड्यूटी के समय भारी ट्रकों के कारण वहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पहुंचने में परेशानी होती है।
- वहीं यूनियन सचिव रेजी नायर ने बोरिया गेट से सेक्टर-1 की ओर जाने वाले मार्ग पर फल ठेले और अस्थायी दुकानों की वजह से होने वाली दिक्कतों को सामने रखा।
- उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात प्रभावित होता है बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
- बोरिया गेट क्षेत्र में जाम की समस्या को भी गंभीरता से उठाया गया।
ठेका श्रमिकों की बाइक चोरी पर भी जताई चिंता!
👉बैठक में ठेका श्रमिकों की ओर से सामने आ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर भी BWU के यूनियन प्रतिनिधियों ने ध्यान आकर्षित कराया।
👉वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित बर्मन ने बताया कि संयंत्र क्षेत्र और आसपास के इलाकों में ठेका श्रमिकों की मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे श्रमिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
👉इस पर SSP सत्यप्रकाश तिवारी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रबंधन से समन्वय कर प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन और यूनियनों के बीच समन्वय का भरोसा🤝
👉बैठक के समापन पर SSP कार्यालय की ओर से यह संदेश दिया गया कि पुलिस प्रशासन और औद्योगिक यूनियनों के बीच समन्वय बनाकर ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जा सकता है। सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक अनुशासन और श्रमिकों की समस्याओं पर लगातार संवाद जारी रहेगा।
👉यूनियन प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन के इस सकारात्मक रुख का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भिलाई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति में ठोस सुधार देखने को मिलेगा।
अगली खबर पढ़े 👉 हाईकोर्ट का सख्त फैसला: BSP टाउनशिप दुकानदारों की अपील खारिज, अब SAIL की लीज़ पॉलिसी ही अंतिम
ये खबर भी पढ़ें 👉 कसी हुई गेंदबाज़ी से सीआईसीए फाइनल में, उमेश मलायत बने जीत के हीरो | Director Incharge Trophy 2025 Bhilai
रिपोर्ट: डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

