DEAB अध्यक्ष का इस्तीफा: भिलाई डिप्लोमा इंजीनियर्स संगठन में मचा बवाल, आमसभा और ओपन चुनाव की बढ़ी मांग
– DIGITAL BHILAI NEWS –
– 05 – OCTOBER – 2025 – (DEAB president resigns)
“इंजीनियर्स डे की चमक के बाद विवाद की आंधी”
- भिलाई इस्पात संयंत्र के डिप्लोमा इंजीनियर्स का सबसे अहम संगठन डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ भिलाई (DEAB) हाल के दिनों में बड़े विवाद में फंस गया है।
- कुछ ही सप्ताह पहले इंजीनियर्स डे पर DEAB ने भव्य कार्यक्रम किया था, जिसमें ED (Works) मुख्य अतिथि बने और कई इंजीनियर्स को सम्मानित भी किया गया।
- उस आयोजन ने संगठन की पहचान को नई ऊंचाई दी थी।
- लेकिन इस उत्सव के तुरंत बाद संगठन के भीतर चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे।
- क्या डिप्लोमा इंजीनियर्स का भविष्य दांव पर? पढ़िए पूरी खबर👇

चुनाव और आरोपों की शुरुआत
👉दरअसल, इंजीनियर्स डे से पहले ही DEAB ने नई कार्यकारिणी बनाने का ऐलान किया था।
हालाँकि, चुनाव में बहुत कम सदस्य आगे आए और आपसी सहमति से ही पदाधिकारी चुन लिए गए।
इसके बाद आरोप लगे कि चुनाव बायलॉज के नियमों के विपरीत था।
-
सूचना सिर्फ एक हफ्ते पहले जारी हुई थी, जबकि नियम के अनुसार चार हफ्ते पहले सूचना देनी चाहिए थी।
-
कोई आमसभा (General Body Meeting) नहीं बुलाई गई।
👉यही विवाद धीरे-धीरे बढ़कर संगठन को संकट में ले आया।
गाली-गलौज और पदाधिकारियों में मतभेद❗
👉स्थिति तब और बिगड़ी जब कार्यकारिणी की एक बैठक में गाली-गलौज की घटना सामने आई।
सदस्यों ने सवाल उठाया कि “अगर मीटिंग में ही अपशब्द होंगे तो संगठन की गरिमा कैसे बचेगी?”
यहीं से मतभेद खुलकर सामने आने लगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन साहू का इस्तीफा
👉इसके बाद सबसे बड़ा झटका तब लगा जब वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन साहू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने कहा:
👉“DEAB का चुनाव ऑफिसर्स एसोसिएशन की तरह वोटिंग के माध्यम से होना चाहिए। वर्तमान कार्यकारिणी विवादित है, इसे भंग कर ओपन चुनाव कराना ही संगठन के हित में है।”
👉पवन साहू का यह इस्तीफा न सिर्फ संगठन के भीतर असंतोष को उजागर करता है, बल्कि संगठन की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है।
उनका इस्तीफा स्थानीय अखबारों की सुर्खियों में भी रहा।

कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की मांग🖐
👉इस्तीफे के बाद संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम साहू ने भी साफ कहा कि अब आगे का फैसला केवल आमसभा में ही 600 सदस्यों की मौजूदगी में होना चाहिए।
👉कई अन्य सदस्यों ने भी ओपन चुनाव की मांग दोहराई।
बड़ा कदम : अध्यक्ष का इस्तीफा❗
👉संगठन सचिव अजय तामुरिया ने अपने संदेशों में बार-बार यह कहा कि DEAB डिप्लोमा इंजीनियर्स की “मातृ संस्था” है और इसे गुटबाजी से बचाना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आमसभा बुलाने की बात स्वीकार की, पर संगठन की एकता बनाए रखने पर जोर दिया।
👉वहीं, DEAB अध्यक्ष ने पहले पवन साहू का इस्तीफा अस्वीकार करते हुए कहा था कि गुस्से में लिया गया निर्णय सही नहीं है। उन्होंने संगठन को एकजुट रहने की अपील की।
👉लेकिन घटनाक्रम तेजी से बदला और अंततः DEAB PRESIDENT ने भी इस्तीफा देने का एलान कर दिया।
अपने भावुक संदेश में उन्होंने लिखा:
“मैं संस्था को गुटबाजी और ग्रुपबाजी में बंटते नहीं देख सकता। आप सबका प्यार और सम्मान मेरी पूंजी रहा है। पर मैं अब इस पद पर बने रहकर संस्था को कमजोर नहीं करना चाहता।”

युवा इंजीनियर्स और यूनियन राजनीति का एंगल⚠️
👉कुछ सदस्यों ने इस पूरे विवाद को युवाओं को तोड़ने की साजिश बताया और NJCS जैसी यूनियनों पर परोक्ष इशारा किया।
👉उनका कहना था कि हर चुनाव से पहले युवाओं में मतभेद पैदा कर संगठन को कमजोर करने की कोशिश होती है।
दूसरी ओर, कुछ सदस्यों ने यह भी कहा कि इंजीनियर्स डे जैसा कार्यक्रम बिना एकता के संभव ही नहीं था, इसलिए संगठन को अब भी संभाला जा सकता है।

संगठन संकट में, भविष्य दांव पर
लगातार इस्तीफों और विवादों के बाद अब सवाल यह है कि DEAB का भविष्य क्या होगा?
संघटन सचिव अजय तामुरिया ने कहा कि –
“अब जबकि अध्यक्ष का भी इस्तीफा आ चुका है, संगठन को नए सिरे से विस्तार करना होगा। आने वाले समय में डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए E-Zero और प्रमोशन नीतियों में बदलाव होंगे। ऐसे में संस्था को मजबूत खड़ा करना अनिवार्य है।”
निष्कर्ष – क्या DEAB उठ पाएगा इस संकट से?
👉भिलाई इस्पात संयंत्र के डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए DEAB सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि पहचान का मंच है।
लेकिन हाल के विवादों ने इसकी साख को गहरी चोट पहुँचाई है।
-
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों का इस्तीफा
-
युवाओं और यूनियन पॉलिटिक्स का एंगल
इन सबने संगठन को चौराहे पर खड़ा कर दिया है।
👉अब सवाल यही है कि क्या DEAB आमसभा और ओपन चुनाव के जरिए अपने संकट से बाहर निकलेगा, या फिर आंतरिक गुटबाजी इसे और कमजोर कर देगी? जवाब आने वाला समय ही देगा।
ये खबर भी पढ़े : – Bhilai Steel Plant Mock Drill at RMP-3: Nitrogen Tank Explosion Simulation से मिली सीख
अगली खबर पढ़े : – क्या 10 अक्टूबर को होने वाला है SAIL – Bokaro में बड़ा आंदोलन? जानिए इसके पीछे के संभावित कारण और देखें Video
ये खबर भी पढ़े : – स्पीड कैमरा बनाम असली खतरे: Loco रुकावट से लेकर गड्ढों तक सड़क सुरक्षा पर सवाल, देखिए सोशल मीडिया पर कैसे फूटा गुस्सा

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Yo, check out Onebravip! Been having some decent luck there. Super easy to get around the site, and the games are pretty solid. Definitely worth a peek if you’re looking for a new spot to play! Give onebravip a try!
You made some decent points there. I did a search on the issue and found most individuals will agree with your blog.
The sincerity woven all through this piece is exactly the kind of thing that keeps my hope in honest writing alive. Your careful structure meant I never had to backtrack just to figure out where you were thoughtfully guiding me next. Keep trusting your gut because writing this heartfelt is solid proof that you are standing exactly where you are meant to be.
The survivors formula gives every run a fast, tense rhythm. a7f6a7d7.
Clear download progress messages help players follow the first-time setup. a35c1c30.
Starter Pokemon, evolutions, and legendary Pokemon can all appear in a run. 76c05828.
The fan-made mod pairs retro style with character-based sound mixing. 8f47a53c.