नगर सेवा शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने – “शिकायत निगरानी तंत्र” लागू करने की मांग
– DIGITAL BHILAI NEWS – (TA Building Bhilai)- 21 अगस्त 2025
- भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के कर्मचारी संघ ने नगर सेवा विभाग (TA Building Bhilai) से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के लिए मानव संसाधन विभाग के विभिन्न स्तरों पर “शिकायत निगरानी तंत्र” (Grievance Monitoring Mechanism) लागू करने की मांग की है।
- इस संबंध में संगठन ने अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र सौंपा है।
- जानिए क्या है ये “शिकायत निगरानी तंत्र”?👇🏻
ये खबर भी पढ़ें – BSL अनुकंपा जन्मतिथि विवाद केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की SAIL की याचिका- हाईकोर्ट का आदेश बरकरार
ऑनलाइन तंत्र सराहनीय, लेकिन समाधान की कमी
👉कर्मचारी संघ का कहना है कि BSP प्रबंधन ने नगर सेवा समस्याओं को दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तो विकसित किया है, जो प्रशंसनीय है।✅
❗लेकिन दर्ज की गई शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के लिए अभी कोई ठोस तंत्र मौजूद नहीं है।
❗कई शिकायतें महीनों तक लंबित रहती हैं।
❗कर्मचारियों को बार-बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
❗इससे असंतोष की स्थिति बनी रहती है।
ये खबर भी पढ़ें – NPS अंशदान: इस साल भी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा पूरा 9% – जानिए क्यों?
राउरकेला का मॉडल – बीएसपी के लिए उदाहरण 💯✔️
✅संघ ने राउरकेला इस्पात संयंत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां शिकायतों के निवारण के लिए एक व्यवस्थित पद्धति लागू है।
👉👌🏻विभिन्न विभागों के मानव संसाधन अधिकारी इसमें शामिल होते हैं।
💯👍🏻शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा की जाती है।
📈लंबित मामलों का उच्च स्तरीय फॉलो-अप होता है।
ये खबर भी पढ़ें – BSP में Work Skills Competition (ED trophy) 2025 का बिगुल
प्रस्तावित तीन-स्तरीय निगरानी तंत्र👀
👌🏻संघ ने बीएसपी में भी इसी तरह का मॉडल लागू करने का सुझाव दिया है।
1. प्रथम चरण – प्रत्येक विभाग का मानव संसाधन अधिकारी नगर सेवा से जुड़ी समस्याओं के लिए शिकायत रजिस्टर बनाए।
2. द्वितीय चरण – शिकायत दर्ज होने के 3 दिनों के भीतर नोडल अधिकारी को भेजी जाए और वह समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करे।
3. तृतीय चरण – शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा हो और लंबित समस्याओं को महाप्रबंधक (मानव संसाधन संकार्य) के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
👉 एक महीने के भीतर कर्मचारियों को उनकी शिकायत की स्थिति का अपडेट देने का प्रावधान हो।
ये खबर भी पढ़ें – Alumni एसोसिएशन खैरागढ़ चुनाव 2025 : किशोर कुमार साव की ऐतिहासिक जीत, 97.73% वोटिंग ने बनाया रिकॉर्ड
अतिरिक्त सुझाव👍🏻✔️
👉कर्मचारी संघ ने यह भी कहा है कि सभी स्तरों की निगरानी रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक की जाए। इससे शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
ये खबर भी पढ़ें – BONUS की नई परंपरा – “मीटिंग छोड़ो, चिल्लर लो!” जानिए, SAIL कर्मियों के खाते में कितना गिरेगा ‘बोनस रूपी चिल्लर’
टाउनशिप से जुड़ी कर्मचारियों/रहवासियों की प्रमुख समस्याएँ👇🏻
❌साफ पेयजल आपूर्ति की गड़बड़ी – भिलाई टाउनशिप सेक्टर्स में अधिकतर लोगो को साफ पानी के लिए निगम द्वारा बनाए गए वाटर ATM पर निर्भर रहना पड़ता है। जहां घंटों वेट और लंबे इंतजार के बाद साफ पानी मिलता है।

❌सीवरेज और नालियों की सफाई की कमी – BSP क्वार्टर्स में अक्सर यह समस्या रहती है कि उनके टॉयलेट्स जल्दी जाम हो जाते है।
❌स्ट्रीट लाइट की दिक्कत – MGM स्कूल के पास वाले सड़क 73 से 76 के बीच महीनों से स्ट्रीट लाइट न चालू होने की समस्या है।। इसी तरह पूरे टाउनशिप में यह समस्या आम है।। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी काम नहीं करवाते।
❌ टार फेल्टिंग की लंबी लिस्ट – BSP क्वार्टर में सीपेज के समस्या आम है, इससे निजात के लिए यहां क्वार्टर्स में नगर सेवा विभाग द्वारा छत का डामर शीट द्वारा मरम्मत किया जाता है परन्तु यह कुछ ही सालों तक काम करता है उसके बाद समस्या फिर आ जाती है।। टाउनशिप के लगभग हर क्वार्टर में यह समस्या आम है।।।
❌अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें – अस्पताल की हालत तो किसी से छुपी नहीं है, डाक्टर और स्टाफ की कमी का हर किसी को पता है जिसके कारण स्वास्थ्य सुविधाओं में भी गिरावट आई है।।
ऐसे ही सैकड़ों परेशानियां कर्मचारी झेलते है… जिससे उन्हें वर्कप्लेस में भी तनाव महसूस होता है।।
ये खबर भी पढ़ें – ऑनलाइन-ऑफलाइन फार्मेसी का उलझा जाल: JLNRC Hospital मरीजों का दवाओं के लिए घंटों इंतजार
यूनियन का बयान🗣️
कर्मचारी संघ के एक पदाधिकारी ने कहा:
“हमारी प्राथमिकता यह है कि कर्मचारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसी से सिफारिश न करनी पड़े। व्यवस्था सुधार के लिए शिकायत निगरानी तंत्र जरूरी है, ताकि हर कार्मिक को समय पर राहत मिल सके।” 💯✔️
✍🏻 रिपोर्ट : DIGITAL BHILAI NEWS
To send your news write us in WhatsApp msg – 7224028089

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

