2026 से बदल जाएंगे पैसे से जुड़े बड़े नियम: टैक्स से लेकर सैलरी, लोन और निवेश तक होगा सीधा असर
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- अगर आप नौकरीपेशा हैं, निवेश करते हैं, लोन चल रहा है या फिर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं — तो 2026 आपके लिए बेहद अहम साल होने वाला है।
- नए साल के साथ Income Tax, Salary Structure, Mutual Fund, Loan Rules और Banking System में ऐसे बदलाव लागू होंगे, जो सीधे आपकी जेब और फाइनेंशियल प्लानिंग को प्रभावित करेंगे।
- आइए जानते है इन बदलावों को👇
April 2026 से लागू होगा नया Income Tax Act
👉सरकार Income Tax Act, 1961 की जगह New Income Tax Act, 2026 लागू करने जा रही है। इसके मुख्य बदलाव:
👉Sections 819 से घटकर 536 किए गए है और Chapters 47 से घटकर 23 किए गए है। और नए ITR Forms जनवरी 2026 तक जारी होंगे।
👉इसका उद्देश्य: Tax filing को आसान बनाना, Litigation और disputes कम करना साथ ही Compliance को मजबूत करना है।
👉₹12 लाख तक इनकम पर टैक्स पूरी तरह खत्म…
👉2026 में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलने जा रही है। नई टैक्स व्यवस्था के तहत:
- ₹12 लाख तक की सालाना आय पर ₹60,000 का टैक्स रिबेट मिलेगा।
- Section 87A के तहत यह आय पूरी तरह टैक्स-फ्री हो जाएगी।
- नौकरीपेशा लोगों को ₹75,000 Standard Deduction का अतिरिक्त लाभ
👉 यानी Salaried Employees के लिए टैक्स-फ्री लिमिट ₹12.75 लाख तक पहुंच जाएगी।
👉यह बदलाव middle class relief और simplified taxation की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
8th Pay Commission से बदलेगी Salary और Pension
👉1 जनवरी 2026 से 8th Pay Commission लागू होने की तैयारी है। तो क्या बदलेगा?
- Dearness Allowance (DA) Basic Pay में merge होगा
- DA reset होकर फिर से zero से शुरू होगा
- Fitment Factor के आधार पर नई सैलरी तय होगी
👉 इससे Central Government Employees और Pensioners दोनों की आय संरचना में बड़ा बदलाव आएगा।
📌 महंगाई भत्ता (DA) को लेकर क्या स्थिति है?
Dearness Allowance (DA) को लेकर फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि नई Pay Commission लागू होने पर इसका क्या होगा।
जानकारी के अनुसार, DA को 1 जुलाई 2025 से
55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया था,
जबकि अगली DA बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से हुई है। आम तौर पर DA में हर छह महीने में संशोधन किया जाता है। जब नई Pay Commission का Fitment Factor लागू होता है, तब तक बढ़ा हुआ DA Basic Pay में मर्ज कर दिया जाता है, इसके बाद DAशून्य (Zero) से फिर से गिना जाना शुरू होता है।
Mutual Fund Investors को मिलेगा सीधा फायदा
- SEBI ने Mutual Fund expense ratio में बदलाव किया है:
- GST, Stamp Duty जैसे statutory charges अब TER (टोटल एक्सपेंस रेशो) से बाहर
- Index Funds और ETFs पर खर्च घटेगा।
- Investors को charges ज्यादा clearly समझ आएंगे
👉 ये नियम April 2026 से लागू होंगे और long-term returns बेहतर हो सकते हैं।
📌 TER क्या होता है?
TER (Total Expense Ratio) वह कुल शुल्क होता है, जो Mutual Fund कंपनियां निवेशकों से फंड के प्रबंधन के बदले लेती हैं। इसमें fund management, administration और अन्य खर्च शामिल होते हैं, जो निवेशक के रिटर्न को सीधे प्रभावित करते हैं। TER जितना कम होगा, निवेशक को मिलने वाला वास्तविक रिटर्न उतना ही बेहतर होता है।
Inheritance आसान: TLH Code लागू..
👉January 2026 से Transmission to Legal Heirs (TLH Code) लागू होगा। इससे:
- Nominee से Legal Heir को transfer tax-exempt माना जाएगा।
- Capital Gains Tax की गलत demand से बचाव
- Reporting automatic होगी।
👉यह बदलाव Section 47(iii) के अनुरूप है और inheritance disputes को कम करेगा।
📌 Inheritance का मतलब क्या होता है?
Inheritance का मतलब होता है —किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति (Property, पैसा, शेयर, म्यूचुअल फंड, जमीन, घर आदि) का उसके कानूनी उत्तराधिकारियों (Legal Heirs) को मिलना। सरल शब्दों में कहें तो, यह वह संपत्ति होती है जो कमाई नहीं बल्कि पारिवारिक अधिकार के रूप में अगली पीढ़ी को प्राप्त होती है।
📌 TLH Code क्या है और क्यों जरूरी है?
TLH Code का मतलब होता है —
Transmission to Legal Heirs..यह एक नया reporting code है, जो यह पहचान करता है कि किसी मृत व्यक्ति की संपत्ति (शेयर, म्यूचुअल फंड आदि) उसके कानूनी उत्तराधिकारियों को
Inheritance के रूप में ट्रांसफर हुई है।
TLH Code लागू होने से ऐसे ट्रांसफर को Sale या Income नहीं माना जाएगा, जिससे Capital Gains Tax से जुड़े
भ्रम और गलत टैक्स डिमांड से राहत मिलेगी।
👉Property Inheritance में बड़ा बदलाव…
- अब मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में: Will के लिए mandatory probate खत्म
- Succession process आसान और uniform
- यह बदलाव Indian Succession Act, 1925 में संशोधन के बाद लागू हुआ है।
📌 Probate क्या होता है?
Probate का मतलब होता है —कोर्ट द्वारा यह आधिकारिक प्रमाणित करना कि किसी व्यक्ति की वसीयत (Will) असली और वैध है। पहले कुछ बड़े शहरों में संपत्ति ट्रांसफर के लिए Probate अनिवार्य था, लेकिन अब सरकार द्वारा इस बाध्यता को हटाए जाने से Inheritance प्रक्रिया तेज और आसान हो गई है।
अब Silver पर भी मिलेगा Loan
👉Reserve Bank of India ने बड़ा फैसला लिया है – अब Gold के साथ-साथ Silver Jewellery / Coins पर भी लोन मिलेगा।
👉यह लोन Banks और NBFCs (non-banking finance companies) दोनों दे सकेंगे।
👉यह नियम लागू: 01 April 2026 से होंगे।
👉 इससे rural और semi-urban borrowers को फायदा मिलेगा।
Floating Loan पर Pre-Payment Charge खत्म
- January 2026 से: Floating rate loan पर pre-payment penalty नहीं लगेगी।
- Individuals और MSEs दोनों को राहत मिलेगी।
- यह फैसला loan flexibility और borrower rights को मजबूत करता है।
Credit Score होगा ज्यादा Accurate
👉July 2026 से: Credit bureaus को weekly data reporting होगी जिससे हर महीने multiple updates Errors जल्दी ठीक होंगे और इससे loan approval और interest rate दोनों पर असर पड़ेगा।
Credit & Debit Card यूजर्स रहें सावधान…
- January 2026 से कई बैंक: Rewards घटा रहे हैं
- Fees बढ़ा रहे हैं।
- Lounge access rules सख्त होंगे।
👉 Card users को terms ध्यान से पढ़नी होंगी।
निष्कर्ष
- 2026 सिर्फ नया साल नहीं, बल्कि नया Financial Ecosystem लेकर आ रहा है। टैक्स राहत से लेकर सैलरी रिवीजन, निवेश लागत में कटौती और लोन नियमों में बदलाव — ये सभी फैसले आम आदमी की जेब और भविष्य की प्लानिंग पर सीधा असर डालेंगे।
अगली खबर पढ़े 👉 इंटक भिलाई यूनियन के द्वारा हस्ताक्षरित प्रमोशन पॉलिसी से फिर लगा कर्मचारियों को नए वर्ष 2026 में झटका
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

